Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम! अगले 5 दिनों के लिए बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम इन दिनों करवट ले रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की फुहारें गिरी है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली अब कमजोर पड़ने लगी है और यह धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर सरक रही है, जिससे आने वाले दिनों में इसके प्रभाव में कमी आने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है कि फिलहाल प्रदेश पर दो द्रोणिका रेखाएं सक्रिय हैं। पहली द्रोणिका पश्चिम राजस्थान से होते हुए उत्तर-पश्चिम विदर्भ तक फैली है, जबकि दूसरी द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक विस्तृत है। इन प्रणालियों के चलते राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम में हलचल बनी हुई है।

See also  शकरकंद ठंडा है या गर्म?

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ में भी अगले दो दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवा के झोंकों की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसका मतलब यह है कि मौसम कुछ समय के लिए ठंडक भरा हो सकता है, खासकर सुबह और शाम के समय। आज यानी 10 अप्रैल को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा या फिर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!