Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Big Breaking : तेंदूपत्ता बोनस घोटाले मामले में ACB-EOW ने कई ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेजों की जांच जारी…

सुकमा। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की संयुक्त टीम ने तेंदूपत्ता बोनस घोटाले से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन लिया। टीम ने सुकमा और कोंटा में 6 अलग-अलग जगहों पर एक साथ दबिश दी।

जानकारी के मुताबिक, ये छापे पूर्व विधायक और सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के रिश्तेदार समेत पांच तेंदूपत्ता प्रबंधकों के ठिकानों पर डाले गए। कार्रवाई सुबह तड़के शुरू हुई और अधिकारी घरों के अंदर दस्तावेजों की बारीकी से जांच करते नजर आए।

मामला तेंदूपत्ता बोनस के फर्जीवाड़े से जुड़ा हुआ है, जिसमें पहले ही सुकमा के तत्कालीन डीएफओ अशोक पटेल को सस्पेंड किया जा चुका है। उनके खिलाफ कार्रवाई की नींव इसी घोटाले की जांच से जुड़ी थी, जो अब और गहराती जा रही है।

See also  शराब दुकान के 2 गार्ड की धारदार हथियार से की गई हत्या, शराब दुकान के बाहर सोए हुए थे, शराब दुकान का ताला टूटा, sdop और T I सहित पुलिस बल मौजूद, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई...

कई जिलों में पहले भी हो चुकी हैं रेड्स

यह पहली बार नहीं है जब ACB और EOW ने सुकमा या आसपास के जिलों में छापेमारी की हो। कुछ दिन पहले ही रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में 14 जगहों पर छापा मारा गया था। सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल के अलावा छिंदगढ़ और कोंटा के दो शिक्षकों के घरों की तलाशी ली गई थी।

Advertisment

बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित आवास पर भी ACB-EOW की टीम पहुंची थी। रायपुर से आई 13 अफसरों की विशेष टीम इस कार्रवाई में जुटी थी, जहां कैश और जेवरात भी जब्त किए गए थे।

See also  पूर्व नेता प्रतिपक्ष के जन्मदिन पर जिला पंचायत वरिष्ठ सदस्य राजकुमार साहू ने दी बधाई शुभकामनाएं…

पेदाबोडकेल के प्रबंधक सुनील के घर छपा जारी है।

राजेशेखर पुराणिक फुलबगड़ी प्रबंधक के घर पर भी छापा की खबर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!