Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Murder : लिव इन रिलेशन का खौफनाक अंत! दरिंदे ने पिंकी को मारकर 6 महीने तक रखा फ्रिज के अंदर, पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह…

Murder : लिव इन रिलेशन का खौफनाक अंत! दरिंदे ने पिंकी को मारकर 6 महीने तक रखा फ्रिज के अंदर, पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह।

देवास। Murder : मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक और लिव इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंजाम सामने आया है, जहां एक महिला की हत्या के छह महीने बाद उसका शव फ्रिज से निकला। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है, खासकर जब यह खुलासा हुआ कि मृतका का शव एक कमरे में रखा था, और इसके बगल में ही दूसरे किरायेदार का परिवार रहता था, जिन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

महिला की पहचान पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति के रूप में हुई है, और उसके प्रेमी संजय पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय ने हत्या की बात कबूल की है। पुलिस के अनुसार, संजय ने जून महीने में अपना फ्लैट खाली कर दिया था, लेकिन वह अपने कुछ सामान, जिनमें एक फ्रिज भी शामिल था, कमरे में छोड़कर चला गया था। इस कमरे का ताला जुलाई में एक अन्य किरायेदार, बलवीर राजपूत ने तोड़ा, जब उसे उन कमरों की जरूरत पड़ी।

See also  तेंदूपत्ता बोनस फर्जीवाड़ा को लेकर ACB-EOW की छापेमारी जारी...

Murder : बलवीर ने गुरुवार शाम ताला तोड़कर कमरे का इस्तेमाल करना शुरू किया। हालांकि, जब उसे फ्रिज चालू पाया, तो उसने स्विच ऑफ कर दिया। अगले दिन शुक्रवार को असहनीय बदबू फैलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब फ्रिज खोला तो उसमें से महिला की सड़ी-गली लाश निकली, जो चादर में लिपटी हुई थी।

पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और आरोपी संजय पाटीदार का नाम सामने आया। उसने बताया कि वह प्रतिभा के साथ पांच साल से लिव इन रिलेशनशिप में था, और शादीशुदा होते हुए भी वह प्रतिभा से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। हत्या के दिन, जब वह शादी का दबाव नहीं झेल पाया, तो उसने प्रतिभा का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी बातों में यह भी कहा कि वह और उसका साथी विनोद दवे, जो अब राजस्थान की जेल में बंद है, ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया।

Advertisment

संजय ने लाश को फ्रिज में डाला और उसे हाई मोड पर रख दिया, ताकि बदबू ना फैले और मामले को छुपाया जा सके। पुलिस अब विनोद दवे से भी पूछताछ करने की योजना बना रही है।

See also  अवैध रेत उत्खनन, परिवहन व भंडारण पर की जा रही लगातार कार्रवाई, 01 चैन माउण्टेन व  08 ट्रैक्टर जब्त

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!