Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : राजधानी में कपड़ा व्यवसायी से 46 लाख की ठगी, बिजनेस पार्टनर बनाने पहले पैसे लिए, फिर घर बेचकर भागे आरोपी

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कपड़ा कारोबारी से 46 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगों ने व्यापारी को ट्रांसपोर्ट कारोबार में पार्टनर बनाने का पहले झांसा दिया। इसके बाद 21 किश्तों में पैसे लेने के बाद आरोपी अपना घर बेचकर फरार हो गए। ठगी के इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ठगी का ये मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ठगों ने कपड़ा व्यवसायी राजेश तलरेजा के साथ धोखाधड़ी की है। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बलवीर सिंग सेंस, शबनम खान और नवनीत कौर ने ट्रांसपोर्ट कारोबार में साझेदार बनाने का झांसा देकर 2001 से 2004 तक के बीच में 96 लाख 33 हजार रुपए लिए।

See also  CG NEWS:अधिकारी ने शराबी सचिव को पकड़ा, तत्काल किया सस्पेंड...

आरोपियों ने पार्टनर नहीं बनाया और पैसे वापस करने के नाम पर 50 लाख 7 हजार रुपए ट्रांसफर किए। पीड़ित कारोबारी राजेश तलरेजा ने अपना बचा हुआ 46 लाख रुपए मांगा, तो आरोपी घर बेचकर रायपुर से फरार हो गए। कपड़ा कारोबारी ने आरोपियों के फरार होने की शिकायत थाने में दर्ज करायी है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ठगों ने कारोबारी से 21 किश्तों में पैसे लिए। पैसे वापस लेने के लिए कारोबारी ने कई चक्कर लगाए। लेकिन ठग पैसा लौटाने की जगह अपना घर बेचकर ही फरार हो गए है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!