Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : नीम पेड़ से बहने लगी दूध की धारा! ग्रामीणों ने माना देवी चमत्कार, पूजा-पाठ शुरू, लोगों की उमड़ी भीड़

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के वनांचल क्षेत्र भालुकोंनहा गांव में एक नीम के पेड़ से लगातार सफेद रंग का तरल पदार्थ निकलने का मामला सामने आया है। ग्रामीण इसे देवी का चमत्कार मान रहे हैं और पेड़ के आसपास पूजा-पाठ शुरू कर दी गई है। लोग इस तरल को प्रसाद के रूप में ग्रहण भी कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, पेड़ से हल्की आवाज और तेज गंध के साथ सफेद तरल बह रहा है। उनका कहना है कि इसका स्वाद नारियल पानी जैसा मीठा है। यह नीम का पेड़ ग्रामीण कार्तिक राम कुमेटी के खेत में स्थित है, जहां अब पूजा स्थल जैसा माहौल बन गया है। कई लोगों ने पेड़ पर पवित्र धागे बांधकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी है।

See also  Iran-US Talks: इस्लामाबाद में कल अमेरिका-ईरान वार्ता, 2 हफ्ते और बढ़ सकता है सीजफायर

ग्रामीण तरल पदार्थ को एकत्र कर मटकों में भर रहे हैं और प्रसाद के रूप में वितरित कर रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि इसके सेवन से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी महसूस हो रहे हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से भी लोग भालुकोंनहा गांव पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा और इसे देवी का चमत्कार मान रहे हैं।

CG News : हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी प्रकार की प्राकृतिक रासायनिक प्रक्रिया या पेड़ से निकलने वाले रस का रिसाव भी हो सकता है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!