Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

janjgir News: धान के कटोरे में खिलेगा “सोना”, छत्तीसगढ़ में पहली बार गेंदा तिहार

जांजगीर-चांपा। धान के कटोरे छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ धान ही नहीं, फूल भी किसानों की तकदीर लिखेंगे! जांजगीर-चांपा में 3 नवंबर को प्रदेश का पहला “गेंदा तिहार” मनाया जाएगा, जहां किसानों को फूलों की खेती से कमाई के नए रास्ते दिखाए जाएंगे।

जांजगीर के कृषि विज्ञान केंद्र (जर्वे) में करीब एक एकड़ क्षेत्र में गेंदे की अलग-अलग प्रजातियां खिलकर लहलहा रही हैं। रंग-बिरंगे फूलों की ये बहार किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसी बहार के बीच 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ का पहला गेंदा तिहार आयोजित होगा, जिसमें जिले के किसानों को फूलों की खेती की संभावनाओं, उन्नत उत्पादन तकनीक और फसल विविधीकरण की जानकारी दी जाएगी।

See also  कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न चिकित्सा और निर्माण कार्यों का लिया जायजा...

एक ही फसल पर निर्भरता घटाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार विविधीकृत खेती को बढ़ावा दे रही है। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं और कृषि विज्ञान केंद्र के मार्गदर्शन में जिले के सैकड़ों किसान गेंदे की खेती अपना चुके हैं। फूलों की बढ़ती मांग के बीच यह खेती अतिरिक्त आय का बड़ा जरिया बन सकती है। यानी धान के लिए पहचाना जाने वाला जांजगीर-चांपा अब फूलों की खेती से भी नई पहचान गढ़ने की राह पर है।

फसल विविधीकरण के साथ-साथ सरकार फसल चक्र, जैविक खाद और संतुलित कृषि पद्धतियों पर भी जोर दे रही है, ताकि मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और खेती लंबे समय तक फायदे का सौदा साबित हो। गेंदा तिहार को इसी बदलाव की नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद है कि फूलों की यह खेती जांजगीर-चांपा के किसानों की समृद्धि की नई इबारत लिखेगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!