Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News : ED-EOW ने दुर्ग में मारी रेड, मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई…

दुर्ग। जिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में मोक्षित कॉर्पोरेशन के कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।ईडी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई में दुर्ग स्थित तीन आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में दो दर्जन से अधिक अधिकारी शामिल थे, जिनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी भारी संख्या में तैनात रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया और किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) में हुए 650 करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले से जुड़ी हुई है। इस घोटाले में पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है।

See also  अनिल अंबानी के घर समेत अन्य ठिकानों पर सुबह 7 बजे से ही रेड, 17,000 करोड़ रुपये बैंक लोन फ्रॉड में CBI का एक्शन

लगभग छह महीने पहले ईओडब्ल्यू और एसीबी ने इस मामले में संयुक्त रेड डाली थी। अब मोक्षित कॉर्पोरेशन के नाम इस घोटाले से जुड़ने के बाद यह मामला प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आ गया है। सूत्रों के अनुसार, मोक्षित कॉर्पोरेशन की भूमिका इस घोटाले में संदिग्ध पाई गई है और इसीलिए जांच एजेंसियों ने गहन पड़ताल शुरू कर दी है। ईडी और ईओडब्ल्यू की ओर से इस संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!