Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

RAIPUR NEWS : व्हाट्सएप मैसेज पढ़कर लालच में आया टिकरापारा का युवक, गंवा बैठा 17 लाख रुपए

रायपुर। शेयर मार्केट के नाम पर लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने शेयर मार्केट में दोगुना लाभ कमाने का झांसा देकर 17 लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली.

शिकायक के बाद पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई. पूरा ममला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर मठपारा निवासी सूरज कुमार घोष को वॉट्सअप पर मैसेज आया कि शेयर मार्केट में इस समय पैसा निवेश करने पर कम समय में दोगुना से अधिक का लाभ मिल सकता है.

आरोपी ने बार-बार दोगुना रुपए कमाने का लालच दिया देकर जाल में फंसा लिया. पीड़ित युवक को ‘आनंद राठी शेयर एप’ के बारे में जानकारी दी, जिसके जरिए शेयर मार्किट में निवेश किया जा सकता है. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मैंने एप के माध्यम से 23 जून से 8 जुलाई तक कुल 17 लाख रुपए से अधिक ऑनलाइन एकाउंट में निवेश किया.

See also  Korba Crime : प्रेमप्रसंग का दर्दनाक अंत: युवक ने युवती पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद की आत्महत्या; वीडियो कॉल से बची युवती की जान

निवेश करने के बाद जब इसकी जानकारी लेनी चाही तो कोई जवाब नहीं मिला फिर मुझे पता चला कि मैं ठगी का शिकार हो गया हूं. फिलहाल पुलिस ने बीएनएस की धारा 318-4 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!