Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सेहत के लिए फायदेमंद कच्चा लहसुन

जान लीजिए सेवन करने का सही तरीका

कच्चे लहसुन की मदद से न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाया जा सकता है बल्कि आपकी सेहत को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। आइए जानते हैं कि हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट एक कच्ची लहसुन की कली को चबाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

क्या आप अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली डाइट प्लान में कच्चे लहसुन को शामिल कर लेना चाहिए। आप सुबह खाली पेट लहसुन की कली को छीलकर काट लीजिए या फिर कूट लीजिए और फिर इसे चबाने के बाद एक गिलास पानी पी लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज इस नियम को फॉलो करें।

See also  बालकों में भीषण सड़क हादसा, फोर व्हीलर गाड़ी बिजली के खंभे से टकराई, दो युवक घायल…

कम हो सकता है दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा

Advertisment

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कच्चे लहसुन को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कच्चे लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो कच्चे लहसुन का सेवन करना शुरू कर दीजिए।

गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

कच्चे लहसुन को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कच्चे लहसुन में पाए जाने वाले तत्व पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से कच्चे लहसुन का सेवन करके इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है यानी आप बार-बार बीमार पड़ने से भी बच सकते हैं।

See also  Big Accident : टेम्पो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, अफरा तफती का माहौल…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!