Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS:जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत:4 की हालत गंभीर, बिलासपुर में 3 की पहले, फिर एक साथ 4 ने तोड़ा दम…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पहले एक की मौत हुई, फिर दो लोगों की जान गई, तब बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। फिर शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हुई, तब कई दिनों से महुआ शराब पीने की सूचना मिली।

हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

See also  ACB Trap In INSPector:– एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने निरीक्षक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, रिपोर्ट भेजने मांगी थी रिश्वत...

स्थानीय निवासी जैजै राम पटेल का कहना है कि, 7 से 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग सिम्स में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है।

Advertisment

शराब पीने से हुई मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

शराब पीने से 2 दोस्तों की मौत..महुआ-अंग्रेजी मिक्स की:जांजगीर में 3 दोस्तों ने बनाया था प्लान; कॉल आने से एक की बची जान

जांजगीर-चांपा में शराब पीने के बाद दो दोस्तों की मौत हाे गई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने अंग्रेजी शराब और महुआ शराब मिलाकर पी थी। लिहाजा जहरीली शराब से दोनों की मौत होने की आशंका जताई गई। मामला बलौदा थाना इलाके के बुडगहन का है।

See also  IPL 2026: SRH को मिला नया कप्तान! कमिंस बाहर, ईशान किशन को मिला बड़ा मौका

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!