Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रात्रि में रास्ते में वाहन को रोककर ट्रेलर वाहन से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रात्रि में रास्ते में वाहन को रोककर ट्रेलर वाहन से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
जांजगीर-चांपा। रात्रि में रास्ते में वाहन को रोककर ट्रेलर वाहन से डीजल चोरी करने वाला आरोपी को बलौदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
आरोपी नरेश भारती उम्र 30 साल निवासी बुढगहन थाना बलौदा, संजय कुम्भकार उम्र 28 साल निवासी सराईताल थाना बलौदा से डीजल -175 लीटर किमती 16 हजार 728 रूपए, घटना में प्रयुक्त बोलोरो वाहन सीजी-11 बीएच- 1909 कीमती 12 लाख कुल जुमला रक़म 12 लाख 16 हजार 728 रुपए बरामद किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध धारा 379, 34 भादवि के तहत् कार्यवाही कर न्यायकि रिमाण्ड पर भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नागेश पटेल नंद कुमार पटेल उम्र 21 साल निवासी लौटनापारा उतरदा थाना हरदी बाजार जिला कोरबा निवासी ने 03 सितंबर 2023 को थाना बलौदा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02 सितंबर 23 की रात्रि करीबन 01 बजे दो अज्ञात व्यक्ति बोलोरो वाहन क्रमांक सीजी 11 BH -1909 सवार होकर बिहारिन दाई मोड़ के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 एयू-7847 के डीजल पाईप को काटकर 175 लीटर डीजल को चोरी कर ले गया। रिपोर्ट थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 319/2023 धारा 379, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी नरेश भारती उम्र 30 साल, संजय कुम्भकार उम्र 28 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार कियें तथा आरोपियों के कब्जे से चोरी कियें 175 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त बोलोरो वाहन क्रमांक सीजी 11 BH-1909 को जप्त किया। कुल जुमला रक़म 1216728/- जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर 03 सितंबर 2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी मनोहर लाल सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, प्रतिभा राठौर, आर. श्याम भूषण राठौर एवं थाना मुलमुला, चांपा स्टाफ का तथा सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।

See also  छत्तीसगढ़ में 'महिला स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस' का भव्य आयोजन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!