Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

फिल्मों के बाद अब वेब सीरीज करेंगी जेनेलिया…

मुंबई। वर्ल्ड पिकलबॉल लीग में अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख की टीम पुणे यूनाइटेड ने हाल ही में जीत दर्ज की है। अभिनेत्री ने फिल्मों में अपने सफर और भारत में खेलों के प्रति बढ़ते प्यार के साथ ही वेब सीरीज में काम को लेकर अपनी योजना शेयर की। अभिनेत्री दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ ही हिंदी, मराठी समेत कई भाषाओं में फिल्में कर चुकी हैं।

जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या दर्शक उन्हें जल्द ही किसी ओटीटी सीरीज में देख पाएंगे? उन्होंने कहा, मुझे ओटीटी में काम करना पसंद आएगा। शॉर्ट-फॉर्मेट हो या लॉन्ग-फॉर्मेट, मेरे लिए जो मायने रखता है, वह यह है कि मैं अपने दर्शकों तक कैसे कंटेंट पहुंचा पाती हूं। मेरा व्यक्तित्व ऐसा है कि मैं किसी भी तरह का काम करने के लिए तैयार रहती हूं। काम तो काम है। मैंने साउथ की फिल्में काफी पहले शुरू कर दी थीं। मुझे साउथ की फिल्में करने पर बहुत गर्व है।

See also  BJP नेता के घर आ धमका खूंखार तेंदुआ, बच्चे की पीठ पर मारा पंजा, दहशत में आए लोग

उन्होंने आगे कहा, मैंने बॉलीवुड और साउथ की फिल्में की हैं। मैं फिल्मों को एक माध्यम के रूप में पसंद करती हूं, फिर वह लॉन्ग में हो या शॉर्ट फॉर्मेट में, लेकिन मैं इसे लेकर उत्साहित हूं और लंबे समय से इंतजार कर रही हूं। भारत वैश्विक स्तर पर खेल को लेकर अपनी पहचान बना रहा है। गुकेश डोमराजू शतरंज में विश्व चैंपियन बने, भारत ने पेरिस ओलंपिक और पैरालिंपिक दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया।

अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह भारत में स्पोर्ट्स इकोसिस्टम के लिए बदलाव देखती हैं? अभिनेत्री ने कहा, मुझे खेल पसंद है और हमेशा उम्मीद और प्रार्थना करती रही हूं कि हमारे पास बेहतर खेल सुविधाएं, बुनियादी ढांचा और इसे देखने वाले अधिक लोग हों। यह एक या दो खेल तक ही सीमित था, मुझे लगता है कि आज लोग हर खेल और हर उस व्यक्ति को खुले तौर पर अपना रहे हैं, जो किसी न किसी चीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मुझे लगता है कि यह मेरे जैसे दर्शक और मेरे बच्चों के लिए बहुत अच्छा है, जो खेल में रुचि रखते हैं।

See also  अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश — चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी की हाईवा, दो बाइक, एक कार एवं चार मोबाइल जब्त...

जेनेलिया ने कहा, मुझे लगता है कि आपके पास सपने देखने और कड़ी मेहनत करने का अवसर है। सपने देखना इसका एक हिस्सा है, लेकिन वहां जाकर विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाना कुछ ऐसा है, जो भारत पिछले कई सालों से बहुत सही तरीके से कर रहा है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!