Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक ‘केके’ पर 441 करोड़ रुपये के लेन-देन का खुलासा, चीन-ऑस्ट्रेलिया में विदेश निवेश और सट्टा कंपनी में निवेश की जांच

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी और बिलासपुर निवासी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ केके के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, केके और उसके पुत्र कंचन ने हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपये चीन और ऑस्ट्रेलिया भेजे थे। जांच में इन दोनों के बैंक खातों में कुल 441 करोड़ रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है।

पुलिस की फोरेंसिक जांच में यह भी सामने आया कि दोनों ने ऑनलाइन सट्टा एप “महादेव बुक” से जुड़ी कंपनी में निवेश किया था। इसके अलावा, यह आरोप भी है कि उन्होंने Noida की एक कंपनी से 500 करोड़ के स्मार्ट सिटी ठेके दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपये ले लिए थे, लेकिन ठेका दिलाने में विफल रहे।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

केके और कंचन को पहले FIR दर्ज होने के बाद फरार माना जा रहा था। पुलिस ने 24 जून को भोपाल से केके को गिरफ्तार किया। आरोप है कि बिलासपुर निवासी अब्बास अली समेत अन्य लोगों के बैंक खातों का भी उपयोग राशि ट्रांसफर करने के लिए किया गया। पुलिस ने पाया कि उनके खातों में कई बड़े लेन-देन हुए थे, जो कमीशन या कमीशन के नाम पर थे।

कुछ खातों में 15 करोड़ रुपये का ट्रांसफर किया गया था। आरोप है कि कंचन और केके ने फर्जी दस्तावेज देकर प्रभावित व्यक्ति से संपर्क में रहे और स्मार्ट सिटी ठेके का भरोसा देकर राशि हड़प ली। हालांकि, उन्होंने केवल कुछ राशि लौटाई, बाकी राशि निजी उपयोग में खर्च कर दी।

See also  हरिराम गट्टानी मेमोरियल, जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान, कला, रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया...

चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टा एप से जुड़े निवेश का भी जिक्र है। इस रिपोर्ट को अब ED (प्रवर्तन निदेशालय) और CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) को भेजा गया है। ED ने जांच शुरू कर दी है, और सूत्रों के अनुसार, दिसंबर में CBI पहली चार्जशीट दाखिल कर सकती है। यदि CBI भी इस मामले में आगे बढ़ती है, तो इसमें शामिल कुछ आईपीएस और अन्य अधिकारियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Advertisment

पुलिस ने कंचन और अब्बास अली को गिरफ्तार नहीं किया है; उन्हें फरार बताया गया है। हालांकि, कंचन को बनारस से हिरासत में लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

See also  भारतीय टीम के लिए आई बड़ी खुशखबरी, T20I सीरीज में खेलने के लिए फिट हुआ चोटिल खिलाड़ी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!