Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : चैतू दादा और अनंत के सरेंडर पर डिप्टी सीएम शर्मा का बयान, कहा- नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर

रायपुर। झीरम घाटी हमले के मुख्य आरोपी और नक्सली लीडर चैतू व अनंत के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर सहित पूरे देश में नक्सलवाद अब समाप्ति की तरफ है। उनके अनुसार, अब तक 80 प्रतिशत नक्सलवाद खत्म किया जा चुका है और 20 प्रतिशत भी निर्धारित समय में खत्म कर दिया जाएगा।

विजय शर्मा ने बताया कि चैतू और अनंत ने अपने अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। उनका कहना है कि इससे प्रदेश में शांति स्थापित हो रही है और आगे भी स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने का लक्ष्य तेजी से पूरा हो रहा है।

See also  जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती का प्रभारी प्राचार्य के साथ लग रही मिली भगत, कलेक्टर से चक्काजाम की चेतावनी मामले में एक सप्ताह के बाद भी डीईओ की कार्रवाई ठंडा बस्ते में,  जिला शिक्षा अधिकारी के ऊपर अभिभावकों ने लगाया लेनदेन कर मामले को रफा दफा करने का आरोप,  सक्ती जिला के उच्च अधिकारी प्रभारी प्राचार्य और साहू सर को हटाने के बजाय बचाने में लगा रहे एड़ी चोंटी का जोर...

बस्तर 2.0 को लेकर उन्होंने कहा कि बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकार बस्तर के लोगों के हैं और वहां के युवा अब स्वयं अपने क्षेत्र का नेतृत्व संभालने को तैयार हैं। जीडीपी में जारी वृद्धि पर उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद विकास तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और यह देश की जनता के परिश्रम का परिणाम है।

कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा की कार्यशैली में बड़ा फर्क है। कांग्रेस में व्यक्ति प्रमुख होता है जबकि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है, इसी कारण कांग्रेस में पद वितरण को लेकर असहमति के हालात बनते हैं।

See also  इस तरह के आध्यात्मिक आयोजन से पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं - राजेश्री महन्त.... श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए अध्यक्ष गौ सेवा आयोग....

भूमि गाइडलाइन दर को लेकर कांग्रेस के विरोध पर उन्होंने कहा कि यदि आम जनता को तकलीफ है, तो सरकार पूरी संवेदनशीलता से सुनवाई करेगी। लेकिन यदि किसी व्यक्ति विशेष को परेशानी है और उसी के लिए कांग्रेस आंदोलन कर रही है, तो ऐसा संभव नहीं है।

Advertisment

CG NEWS : दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वास्तविकता को भारत के नजरिये से देखने की जरूरत है, न कि किसी और चश्मे से।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!