Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : बाइक ने मारी ठोकर, 2 युवक ICU में एडमिट…

रायगढ़,14 सितंबर। अज्ञात बाइक चालक ने 2 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। शनिवार की रात तकरीबन 11 बजे जूटमिल क्षेत्र का रहने वाला राजेन्द्र गुप्ता 28 साल खाना खाकर रोड पर टहल रहा था।

तभी कबीर चैक की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे वह दूर छिटक कर गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंची। इसके बाद बाइक चालक भागने की फिराक में फिर से वाहन को तेज चलाने लगा, तो सामने से आ रही बाइक सवार नवापारा वार्ड नंबर 34 के निवासी राजू साहू को टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

See also  मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत

बाइक के टक्कर की तेज आवाज सूनकर आसपास के काफी संख्या में लोग वहां इक्ट्ठा हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद घायलों को किसी तरह अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका ईलाज जारी है। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!