Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: प्यार में मिले धोखे के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें…

पुलिस ने आरोपी बायफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर हिरासत में ले लिया है।

भिलाई। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने बीते 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपने बायफ्रेंड पर इज्जत बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

बॉयफ्रेंड के दोस्तों को भी अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उसने अपने मोबाइल पैटर्न लॉक का सिंबाल भी बनाया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों के साथ मोहल्ले वालों ने स्मृति नगर चौकी के सामने प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की हिरासत में आरोपी
पुलिस ने आरोपी बायफ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर हिरासत में ले लिया है।

See also  Surajpur Crime : ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 22 आरोपियों को किया गिरफ्तार...

बॉयफ्रेंड के दोस्तों की भूमिका संदिग्ध
जानकारी के अनुसार स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग ने 18 फरवरी को अपने घर पर फांसी लगा ली थी। नाबालिग के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने उसके बॉयफ्रेंड आदी बारले और उसके दोस्तों के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है।

Advertisment

किशोरी का उसके ही मोहल्ले में रहने वाले आदी बारले से बीते जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन व वॉट्सअप पर बातें भी होती थी।

किशोरी के वाट्सएप चैट व सुसाइड नोट से यह स्पष्ट हो रहा है कि आरोपित आदी बारले ने उससे कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए थे। किशोरी और आदी बारले 16 फरवरी की शाम को आखिरी बार मिले थे। उसी दौरान किशोरी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली

See also  बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत प्रारंभ हुआ हस्ताक्षर अभियान...

इज्जत बर्बाद करने की बात इस ओर कर रही इशारा
सुसाइड नोट और वाट्सएप चैट से ये तो स्पष्ट हो चुका है कि किशोरी के बायफ्रेंड ने उससे दुष्कर्म किया था, लेकिन उसके दोस्तों की भूमिका स्पष्ट नहीं है। सुसाइड नोट और मृतका के मोबाइल से मिले वाट्सएप चैट इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि उसके बायफ्रेंड ने एक योजना के तहत अपने दोस्तों को उस समय इशारा देकर बुलाया, जिस समय वो उसके साथ निजी पल बिता रहा था।

किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में थी और उसी समय आदी के दोस्तों ने देख लिया था। चैट में किशोरी ने ये भी लिखा कि उसके दोस्तों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी, जिससे वो उसे ब्लैकमेल करने वाले थे। उसने अपनी चैट में बार बार इज्जत बर्बाद करने की बात लिखी थी।

See also  4 जून को प्राइम वीडियो दुनियाभर में हिंदी ओरिजिनल क्राइम थ्रिलर फिल्म स्टोलन का प्रीमियर करेगा

सुसाइड नोट में लिखी है ये बातें
सुसाइड नोट में लिखा कि ‘मैंने जो किया मानती हूं गलती मेरी है, लेकिन आदी और मेरी मर्जी से हुआ सब और उसके अलावा आज तक कभी ये चीज मैंने किसी के साथ नहीं की। ये कोई पहली बार नहीं था। उसके घर मैं आती जाती थी। ये सब तब से है। दो जून 2024 से सब चला आ रहा है। मैंने कभी जबरदस्ती तो कभी मर्जी से किया। मैंने उसको बताया कि आदी मैं साल के आखिरी में शादी करने वाली हूं। अब मैं कुछ नहीं करूंगी। अंत में मोबाइल के पैटर्न लाक का सिंबाल हुआ है।’

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!