Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दारोगा पर गिरी गाज, खुलेआम महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिखा…

कासगंज। UP पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक वीडियो जनपद कासगंज से सामने आया है. पुलिस लाइन में तैनात एक दारोगा शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ हरकतें करता दिख रहा है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया गया. वीडियो में एसपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर एक पुलिस दारोगा शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करता नजर आ रहा है. सड़क पर उसकी टोपी पड़ी हुई है और वह खुलेआम नशे में चूर होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहा है.

See also  म्यूट लोकतंत्र के विरोध में युवा कांग्रेस की वॉक फार डेमोक्रेसी पदयात्रा सम्पन्न...

जब दारोगा से उसकी हरकतों पर सवाल किया गया तो उसने खुद को बरेली का निवासी बताया और यह तक कह दिया कि उसने फर्जी वर्दी पहनी हुई है. एएसपी राजेश भारती ने बताया, “यह वीडियो हमारे संज्ञान में आया है. आरोपी एसआई पुलिस लाइन में तैनात था और उसके साथ उसकी पत्नी भी थी. एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं.” सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस महकमे की छवि को धूमिल कर रहा है. सवाल यह उठता है कि जब रक्षक ही इस तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाएंगे, तो आम जनता को कानून का पालन करने के लिए कौन प्रेरित करेगा?

See also  देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त, संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!