Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News:- तथाकथित गौ रक्षक गोल्डी शर्मा की पोस्ट के बाद भड़की नाराजगी, विरोध में वायरल हुआ पोस्टर, किसान से मारपीट मामले में गिरफ्तारी के बाद धर्म और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप

CG News:- आरंग के गुदगुदा में सतनामी समाज के सदस्य से कथित मारपीट और जातिगत टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार कथित गौ सेवक गोल्डी शर्मा की बिलासपुर पुलिस और सरकार को लेकर की गई कथित पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर पुराने विवाद से जुड़े एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर मे, धर्म के नाम पर बयानबाजी, कथित दबंगई और गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं कथित पोस्ट में जुलूस और बिलासपुर बंद की चेतावनी को लेकर भी नाराजगी जताई गई है।

बिलासपुर। सतनामी समाज से जुड़े विवाद और आरोपी गोल्डी शर्मा की गिरफ्तारी के बाद अब सोशल मीडिया पर भी विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। बिलासपुर मामले को लेकर गोल्डी शर्मा की कथित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उनके विरोध में एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में गोल्डी शर्मा की तस्वीर के साथ उनकी सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट लगाकर कई सवाल उठाए गए हैं।

See also  गौठान में मुर्गीपालन बना आस्था समूह की आजीविका का साधन,  बारगांव गौठान में आस्था समूह ने मुर्गीपालन से कमाए 37 हजार रूपए....

वायरल पोस्टर में “सातनामी समाज को निशाना बनाकर हिंदू धर्म की दुहाई?” और “गोल्डी शर्मा, पहले अपने गिरेबान में झांके!” जैसे तीखे सवाल लिखे गए हैं। पोस्टर में दावा किया गया है कि सातनामी समाज के लोगों के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के बाद धर्म के नाम पर की जा रही बयानबाजी पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

गौ रक्षा के नाम पर कथित वसूली का आरोप

पोस्टर में गौ रक्षा के नाम पर गौ-तस्करी के आरोपियों से कथित रूप से पैसे वसूले जाने का गंभीर आरोप भी लगाया गया है। साथ ही सवाल किया गया है कि “गौ रक्षा या वसूली का खेल?” हालांकि इस आरोप की वास्तविकता जांच का विषय है।

Advertisment

पोस्टर में यह भी कहा गया है कि धर्म और जाति को राजनीति चमकाने का हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ भाषा और विवाद को बढ़ाने वाली बयानबाजी को लेकर भी कार्रवाई की मांग की गई है।

See also  गौठान से मिला समूह को स्वरोजगार का प्लेटफार्म,  खजुरानी गौठान में आजीविका गतिविधियों से जुडकर बन रहीं आत्मनिर्भर महिलाएं...

गोल्डी की पोस्ट पर भी सवाल

वायरल पोस्टर में गोल्डी शर्मा की कथित सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट शामिल है, जिसमें बिलासपुर पुलिस और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जुलूस और बिलासपुर बंद कराने जैसी चेतावनी दिखाई देती है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

गौरतलब है कि गुदगुदा गांव में भैंसों से भरे वाहन को रोकने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद गोल्डी शर्मा और उनके साथियों पर बलराम कुर्रे के साथ गाली-गलौज, जातिगत टिप्पणी और मारपीट के आरोप लगे थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज के लोगों ने आरंग थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और गोल्डी शर्मा को गिरफ्तार किया।

See also  कलेक्टर ने जिला स्तरीय सलाहकार एवं परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक ली, बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड में बढ़ाए लाभार्थियों की संख्या - कलेक्टर

“सनातन जोड़ता है, तोड़ता नहीं”

गोल्डी शर्मा के विरोध में वायरल पोस्टर में संदेश दिया गया है कि हिंदू समाज को किसी स्वयंभू ठेकेदार की जरूरत नहीं है। पोस्टर में “सनातन जोड़ता है, तोड़ता नहीं” और धर्म को निजी राजनीति का हथियार नहीं बनाने की बात कही गई है।

फिलहाल वायरल पोस्टर और सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। पोस्टर में लगाए गए आरोपों उनकी सत्यता जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।

अब सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती इस बयानबाजी के बीच पुलिस-प्रशासन मामले को किस तरह नियंत्रित करता है और क्या वायरल पोस्ट को लेकर भी कोई कानूनी कार्रवाई होती है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!