Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मिट्टी के दीयों के उपयोग और स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने वेल विशर फाउंडेशन ने चलाया जागरूकता अभियान

जांजगीर-चांपा। दीपावली के पावन पर्व पर मिट्टी के दीयों का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा स्थानीय बाजार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला कोटगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता एवं मिट्टी के दीये बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक कला और स्थानीय कारीगरों के महत्व से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा, सदस्य सतीश मानिकपुरी, मन्नू थवाईत, फिरोज कश्यप, त्रिलोकी नारायण पटेल एवं रूपेश कंवर उपस्थित रहे।
पिछले पांच वर्षों से लगातार किया जा रहा जागरूकता का प्रयास
वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने कहा कि संस्था पिछले पांच वर्षों से लगातार जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को प्रेरित कर रही है कि दीपावली जैसे सबसे बड़े त्योहार पर मिट्टी के दीयों का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे हमारे कुम्हार भाइयों की मेहनत को सम्मान मिलेगा और उनकी आजीविका को सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही, ऑनलाइन खरीदारी पर निर्भरता कम कर स्थानीय बाजार से खरीदारी करने की आदत को बढ़ावा देना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
संस्था के सदस्य सतीश मानिकपुरी ने कहा कि त्योहार का वास्तविक अर्थ खुशियां बांटना है। हमारी संस्था का प्रयास है कि दीपावली की खुशियां छोटे व्यापारियों और कुम्हार भाइयों तक भी पहुंचे, ताकि वे भी अपने परिवार के साथ उत्साहपूर्वक त्योहार मना सकें।
इस अवसर पर फिरोज कश्यप, मन्नू थवाईत, त्रिलोकी नारायण पटेल एवं रूपेश कंवर ने भी अभियान के उद्देश्य पर अपने विचार रखे और स्थानीय उत्पादों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
शिक्षकों ने की अभियान की सराहना
शासकीय प्राथमिक शाला कोटगढ़ की शिक्षिका शबीना बानो खान ने वेल विशर फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मिट्टी के दीयों का उपयोग हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को मिट्टी के दीये अपनाने तथा स्थानीय बाजार से खरीदारी करने के लिए जागरूक करेंगी।
कार्यक्रम में शाला की प्रधान पाठक सिद्धि सिदार, सहायक शिक्षक शबीना बानो खान,हेमलता यादव, शशि कंवर, मीना बंजारे एवं डमरूधर उपस्थित रहे।
वेल विशर फाउंडेशन ने की अपील
संस्था ने आम नागरिकों से अपील की कि इस दीपावली अधिक से अधिक मिट्टी के दीये जलाएं, ऑनलाइन खरीदारी के स्थान पर स्थानीय बाजार को प्राथमिकता दें तथा अपने आसपास के कुम्हारों एवं छोटे व्यापारियों से सामान खरीदकर उनके जीवन में भी खुशियों का दीप जलाएं।

See also  राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!