Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Liquor scam : सौम्या चौरसिया 3 दिन की ED रिमांड पर, 115 करोड़ के लेनदेन और ‘हवाला’ कनेक्शन का खुलासा

हवाला के जरिए 72 करोड़ का हेरफेर कोर्ट में बहस के दौरान ईडी के विशेष अधिवक्ता डॉ. सौरभ पाण्डेय ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि सौम्या चौरसिया को कारोबारी लक्ष्मीनारायण बंसल के माध्यम से कुल 115 करोड़ रुपये मिले थे। इस राशि का बड़ा हिस्सा यानी 72 करोड़ रुपये सौम्या ने कथित तांत्रिक केके श्रीवास्तव के जरिए ‘हवाला’ करवाया था। ईडी अब इस बात की जांच कर रही है कि यह भारी-भरकम राशि किसे ट्रांसफर की गई।

डायरी में मिली 43.50 करोड़ की एंट्री ईडी ने कोर्ट को यह भी जानकारी दी कि सौम्या चौरसिया की एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें 43.50 करोड़ रुपये की संदिग्ध एंट्रियां मिली हैं। मंगलवार को जब इन एंट्रियों और पैसों के लेनदेन को लेकर सौम्या से पूछताछ की गई, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और टालमटोल करती रहीं। इसी असहयोग के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। बचाव पक्ष की ओर से वकील हर्ष परगनिहा ने पैरवी की।

See also  प्रेसर हार्न, बुलेट सायलेन्सर में तेज अवाज में वाहन चालने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने वाले पुलिस अधि/कर्म को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित...

कोयला घोटाले के बाद अब शराब घोटाले में शिकंजा बता दें कि सौम्या चौरसिया कोयला लेवी घोटाले की भी मुख्य आरोपियों में से एक हैं। इससे पहले वे लंबे समय तक जेल में थीं और मई महीने में सुप्रीम कोर्ट की सख्त शर्तों पर उन्हें रिहा किया गया था। कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने का निर्देश दिया था, जिसके बाद वे बेंगलुरु में रह रही थीं। इस नई गिरफ्तारी ने उनकी मुश्किलें फिर से बढ़ा दी हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!