Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय की ओर कूच, केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। पंडरी इलाके में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे। विधानसभा से कांग्रेस विधायकों के पहुंचते ही प्रदर्शन की शुरुआत हुई। इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष के तहत कार्रवाई की जा रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।

नेशनल हेराल्ड मामला क्या है

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने वर्ष 2012 में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल कर सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे पर आरोप लगाए थे। आरोप था कि घाटे में चल रहे नेशनल हेराल्ड अखबार को धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के जरिए अपने नियंत्रण में लिया गया।

See also  सहकारिता सप्ताह के तहत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में बांटे गए KCC कार्ड, किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

आरोपों के अनुसार, नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जे के लिए यंग इंडियन लिमिटेड नाम की संस्था बनाई गई, जिसमें गांधी परिवार की बहुमत हिस्सेदारी है। इसी संस्था के जरिए नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का अधिग्रहण किया गया।

Advertisment

स्वामी का दावा था कि दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित हेराल्ड हाउस की लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कब्जा करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई गई और 2000 करोड़ रुपये की कंपनी को महज 50 लाख रुपये में खरीदा गया। उन्होंने मामले में आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की थी। इस केस से जुड़े मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीज का निधन हो चुका है।

See also  रायपुर में कई जगहों आईटी की रेड जारी...

 ईडी दोबारा चार्जशीट दाखिल करेगी

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में दोबारा चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है। ईडी सूत्रों के अनुसार, अदालत का फैसला तकनीकी आधार पर था और मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस संबंध में नई एफआईआर दर्ज की है। ईडी ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी जांच जारी रखेगी और दिल्ली पुलिस की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोबारा चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

2022 में सोनिया और राहुल से हुई थी पूछताछ

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने वर्ष 2022 में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से लंबी पूछताछ की थी। राहुल गांधी से 13 से 17 जून 2022 तक लगातार पांच दिनों में विभिन्न चरणों में करीब 50 घंटे पूछताछ हुई थी। वहीं, सोनिया गांधी से 21 जुलाई 2022 से तीन दिनों तक कई चरणों में लगभग 12 घंटे पूछताछ की गई थी। इस दौरान उनसे 100 से अधिक सवाल पूछे गए थे।

See also  CG NEWS : खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, डूबने से हुई मौत…परिवार में पसरा मातम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!