Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime News: ₹20 लाख का कर्ज उतारने के लिए रची थी लूट की साजिश, मोबाइल लोकेशन ने पहुंचाया जेल

रायपुर: राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सेरीखेड़ी नया रायपुर मार्ग ओवरब्रिज के पास कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी से चाकू की नोंक पर हुई 10 लाख रुपये की अंधी लूट का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मंदिर हसौद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस पूरी वारदात के मुख्य मास्टरमाइंड (आरोपी) को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसी कंपनी का ही एक कर्मचारी है।

मजदूरों के भुगतान की रकम लेकर जा रहा था कर्मचारी

घटनाक्रम के अनुसार, 16 जून को कंस्ट्रक्शन कंपनी का कर्मचारी विद्यासागर मजदूरों को भुगतान करने के लिए 10 लाख रुपये नकद लेकर समता कॉलोनी स्थित मुख्य कार्यालय से नया रायपुर के लिए निकला था। शाम करीब 06:30 बजे जब वह सेरीखेड़ी नया रायपुर मार्ग ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी दोपहिया वाहन पर सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने पीड़ित की गर्दन पर चाकू अड़ाया और जान से मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

20 लाख का कर्ज चुकाने के लिए एक महीने पहले बुना था जाल

See also  चैंपियंस ट्रॉफी में चोट की गंभीरता पर तय होगी जसप्रीत बुमराह की वापसी, आज टीम घोषित करने की अंतिम तारीख...

माना सर्किल के सीएसपी (CSP) लंबोदर पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कड़ाई से की गई पूछताछ में मुख्य आरोपी दिनेश राव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर लगभग 20 लाख रुपये का भारी कर्ज था, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपनी ही कंपनी की कैश मूवमेंट की रेकी कर करीब एक महीने पहले लूट की पूरी प्लानिंग की थी। इस साजिश में उसने ओडिशा से अपने बुआ के बेटे और उसके एक अन्य साथी को रायपुर बुलाया था।

Advertisment

लगातार मोबाइल पर बात करने की गलती से फंसे आरोपी

See also  अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्याएं...

घटना के दिन जैसे ही विद्यासागर ऑफिस से कैश लेकर निकला, आरोपी दिनेश ने उसका पीछा शुरू किया और फोन पर लगातार दोनों लुटेरों को उसकी पल-पल की लोकेशन और पहचान नोट कराई। पहचान सुनिश्चित करने के बाद दिनेश वापस ऑफिस लौट आया ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद दोनों आरोपियों ने सूने मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लूट के बाद भी लगातार आपस में मोबाइल फोन पर बातचीत करते रहे, जिससे साइबर सेल को उनका सुराग मिल गया।

₹9.70 लाख कैश और मोबाइल जब्त, दो फरार आरोपियों के लिए टीमें रवाना

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने पूरी रकम मुख्य सूत्रधार दिनेश के हवाले कर दी थी। दिनेश ने काम के बदले दोनों को ₹30,000 दिए और बाकी की बड़ी रकम अपने पास छुपा कर रख ली थी। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी दिनेश राव के कब्जे से लूटी गई राशि में से 9 लाख 70 हजार रुपये नगद, घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

See also  धमतरी के रीपा गौठान भटगांव में एक और नवाचार, समूह की महिलाएं लेमनग्रास से निकाल रहीं तेल... अब तक 85 लीटर लेमनग्रास तेल उत्पादित, एक लाख रुपए से भी ज्यादा का हुआ मुनाफा...

इस मामले में शामिल ओडिशा और रायपुर के चौबे कॉलोनी क्षेत्र से जुड़े दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें उनके संभावित ठिकानों पर रवाना हो चुकी हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: दिनेश राव (मूल निवासी- ग्राम सिरौलमू, थाना छत्तरपुर बरमपुर, जिला गंजाम, ओडिशा)।

वर्तमान पता: चौबे कॉलोनी, प्रगति कॉलेज के पास, थाना सरस्वती नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़)।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!