Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : 97 लाख से हो रहा था तालाब का सौंदर्यीकरण, आधे घंटे की बारिश नहीं झेल सकी दीवार…

भिलाई। भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में 97 लाख रुपए की लागत से हो रहे तालाब सौंदर्यीकरण में भारी लापरवाही सामने आई है। वार्ड क्रमांक 9 शीतला पारा स्थित बमनीन तालाब की नई बनी दीवार मात्र आधे घंटे की बारिश भी नहीं झेल सकी और लगभग 100 फीट तक ध्वस्त हो गई। इस घटना से निगम की कार्यप्रणाली और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बारिश में उजागर हुई सच्चाई
रविवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हुई। दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान बमनीन तालाब की तटबंध दीवार भरभराकर गिर गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीवार की नींव बेहद कमजोर थी और काम पूरा होने से पहले ही ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया था।

See also  जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती का प्रभारी प्राचार्य के साथ लग रही मिली भगत, कलेक्टर से चक्काजाम की चेतावनी मामले में एक सप्ताह के बाद भी डीईओ की कार्रवाई ठंडा बस्ते में,  जिला शिक्षा अधिकारी के ऊपर अभिभावकों ने लगाया लेनदेन कर मामले को रफा दफा करने का आरोप,  सक्ती जिला के उच्च अधिकारी प्रभारी प्राचार्य और साहू सर को हटाने के बजाय बचाने में लगा रहे एड़ी चोंटी का जोर...

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लगाए कमीशनखोरी के आरोप
सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर और स्थानीय पार्षद सुषमा चंद्राकर ने निगम पर खुलेआम कमीशनखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमने बार-बार निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। अधिकारियों से निरीक्षण की मांग भी की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज उसी लापरवाही का नतीजा सबके सामने है।

महापौर बोले – जांच के बाद होगी कार्रवाई
महापौर निर्मल कोसरे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तालाब की दीवार गिरने की जानकारी मिली है। अधिकारियों से चर्चा कर जांच कराई जाएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई होगी।

ठेकेदार को पहले ही मिल चुका है भुगतान
जानकारी के अनुसार, 97 लाख की लागत में से ठेकेदार को आधे से अधिक राशि का भुगतान पहले ही कर दिया गया था, जबकि निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। दीवार गिरने से निगम की तकनीकी निगरानी प्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है।

Advertisment

एक ओर राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और जल स्त्रोतों के संरक्षण पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर निगम स्तर पर घटिया निर्माण कार्य और भ्रष्टाचार इस प्रयास को धक्का पहुंचा रहे हैं। बमनीन तालाब की दीवार का गिरना केवल एक निर्माण दुर्घटना नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में फैली अनदेखी और मनमानी का प्रतीक बन गया है। अब निगाहें इस पर हैं कि निगम जांच कर दोषियों पर क्या कदम उठाता है – या यह मामला भी किसी दीवार की तरह वक्त के साथ ढह जाएगा।

See also  भारत ने इंग्लैंड को दिया 357 रनों का लक्ष्य, शुभमन गिल का शतक; कोहली और श्रेयस का पचासा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!