Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Crime : 10 शादियां और फिर हत्या! पत्नी को ले गया जंगल, फिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट…4 दिनों तक वहीं पड़ा रहा शव…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की वफादारी पर शक करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और शव को जंगल में एक नाले के किनारे पत्तों से ढंककर फरार हो गया। चार दिन बाद जब लाश सड़ी-गली हालत में मिली, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ढुला राम (38 वर्ष) अब तक नौ बार शादी कर चुका था, लेकिन हर पत्नी कुछ समय बाद उसे छोड़कर चली जाती थी। हाल ही में उसने 10वीं बार विवाह किया था, मगर इस बार भी उसे शक था कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर भाग जाएगी।

See also  कोरबा में पर्यावरण नियमों की अनदेखी पर 97 लाख रुपए की पेनाल्टी

बताया गया कि घटना से कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर से चावल, कपड़े और खाने का तेल लेकर भागने की कोशिश कर रही थी। इसी बात पर आरोपी को गुस्सा आ गया। उसने पत्नी को बहाने से जंगल की ओर ले जाकर, वहां पत्थर से बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को नाले के किनारे पत्तों में छुपा दिया और मौके से फरार हो गया।

चार दिनों तक शव वहीं पड़ा रहा, और जब रविवार को कुछ ग्रामीणों को वहां से बदबू आई, तो उन्होंने जाकर देखा। वहां महिला का सड़ा-गला शव पड़ा था। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बगीचा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

See also  ओम सिटी में फिर कृष्णा फायनेंस को पुलिस ने भेजा नोटिस, हाल ही में यही से हजारों लोगों को लगाया गया था चुना, पुलिस ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील...

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपी ढुला राम को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह से पारिवारिक संदेह और अविश्वास से जुड़ा है, जिसकी परिणति इस खौफनाक वारदात में हुई।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!