Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले के 256 गुम महिला-पुरुष एवं गुम बालक-बालिकाओं को पतासाजी कर बरामद करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

जांजगीर-चांपा। माह दिसंबर (एक माह) में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान के तहत जिले के 256 गुम महिला-पुरुष एवं गुम बालक-बालिकाओं को पतासाजी कर बरामद करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
01 दिसम्बर 2023 से थाना चौकी स्तर पर विशेष अभियान टीम गठित कर गुम महिला-पुरूष एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में पुलिस टीम को भेजा गया था।
जिला पुलिस जांजगीर द्वारा गुम इंसान एवं अपृहत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें अभियान के तहत् 01 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक में जिले में गुम बालक-बालिका, गुम महिला-पुरूष की दस्ताया हेतु थाना चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा जम्मू कश्मीर, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, आगरा एवं अन्य राज्यों से तथा छ.ग. के अलग-अलग जिलों से बरामद कर दस्तयाब किया गया है। जिसमें थाना जांजगीर 47, चौकी नैला 09, बलौदा 16, चौकी पंतोरा 04, अकलतरा 36, मुलमुला 26, पामगढ़ 27, शिवरीनारायण 30, नवागढ़ 26, थाना बिर्रा 06, बम्हनीडीह 03, सारागांव 04 चाम्पा में 22 इस प्रकार माह दिसम्बर एक माह में जिले में 256 गुम बालक-बालिका, गुम महिला-पुरुष को बरामद किया गया है।
जिला पुलिस द्वारा लगातार गुम बालक- बालिकाओं, गुम महिला-पुरूष की पतासाजी कर दस्तयाब किया जा रहा है।

See also  जमीन विवाद को लेकर प्राण घातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना नवागढ़ एवं सायबर पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!