Gold Rates Today : सोना ने छू लिया नया शिखर, 96500 रूपए के पार पहुंचा रेट, यहां जानें 22 कैरेट गोल्ड के भाव…

नई दिल्ली। भारत में सोने के दाम ने नया कीर्तिमान रच दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 1,677 रुपये की छलांग लगाकर 96,587 रुपये पर पहुंच गया। इसी के साथ यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर बन गया है। वहीं चांदी भी पीछे नहीं रही, 1,049 रुपये उछलकर यह 96,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
Gold Rates Today : कहाँ कितने का बिक रहा है सोना?
दिल्ली – 98,500 रुपये
मुंबई – 98,350 रुपये
कोलकाता – 98,350 रुपये
चेन्नई – 98,350 रुपये
भोपाल – 98,400 रुपये
Gold Rates Today : 22 कैरेट गोल्ड के दाम भी 90,000 रुपये के पार पहुंच चुके हैं।
Gold Rates Today : 2025 में अब तक 20,000 से ज्यादा महंगा हुआ गोल्ड
साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था। अब तक ₹20,425 की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। चांदी भी ₹10,183 की छलांग लगा चुकी है।
कैसे करें सोने-चांदी के दाम की जांच?
अगर आप घर बैठे सोने और चांदी के ताजा दाम जानना चाहते हैं, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर रेट चेक कर सकते हैं। कुछ ही सेकंड में आपको एसएमएस के जरिए ताजा कीमतों की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, IBJA की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर भी रोजाना सुबह और शाम के अपडेटेड दाम देख सकते हैं।



