Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:टेलीग्राम का जाल, युवक से 19 लाख की ठगी, लड़की के झांसे में फंसकर गंवाए पैसे…

बिलासपुर। “टेलीग्राम डाउनलोड कर लीजिए, इससे आपको फायदा होगा”—यह सुनने में साधारण सलाह लग सकती है, लेकिन इसी लालच ने बिलासपुर के एक युवक को 19 लाख 38 हजार 731 रुपये का चूना लगा दिया। ऑनलाइन जॉब और मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर एक युवती ने युवक को अपने जाल में फंसाया और लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह घटना हर उस शख्स के लिए सबक है, जो आसान कमाई के चक्कर में अनजान लोगों पर भरोसा कर लेता है।

कैसे शुरू हुआ ठगी का खेल?
बिलासपुर के शुभम विहार निवासी उत्तम सिंह श्रोवाणी (45) के मोबाइल पर 23 फरवरी को एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाली ने खुद को पार्वती बताया, जो मुंबई में रहती है और मूल रूप से कोच्चि (केरल) की है। उसने दावा किया कि वह अमेरिका की रियल एस्टेट कंपनी “रेडफाइन” से जुड़ी है, जो भारत में “रेंट डॉट कॉम” के जरिए कारोबार करती है। पार्वती ने उत्तम को घर बैठे ऑनलाइन काम का ऑफर दिया—हर दिन 75 किराए के मकानों की समीक्षा कर 10 हजार रुपये निवेश पर 3 हजार रुपये रोजाना मुनाफा कमाने का लालच।

See also  महतारी वंदन की राशि से महिलाओं के सपने होंगे पूरे, खाते में राशि आने पर महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान...

लालच में फंसता गया युवक–
7 मार्च से 9 मार्च के बीच उत्तम ने चार किश्तों में 51 हजार 241 रुपये जमा किए। कंपनी ने उसी दिन तीन किश्तों में 70 हजार 817 रुपये लौटाकर भरोसा जीता। फिर 10 अक्टूबर को कंपनी की “एनिवर्सरी” का हवाला देकर न्यूनतम 1 लाख रुपये जमा करने को कहा गया। ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उत्तम ने यह राशि जमा कर दी। इसके बाद “चैप्टर लीज कूपन” के नाम पर 2 लाख 25 हजार 59 रुपये और फिर 4 लाख 53 हजार 224 रुपये जमा करवाए गए। हर बार मुनाफा 7 गुना से 30 गुना तक करने का झांसा दिया गया। आखिर में 11 लाख 60 हजार 448 रुपये और जमा करने का दबाव बनाया गया, तब जाकर उत्तम को ठगी का अहसास हुआ।

See also  कैबिनेट के बड़े फैसले: युवाओं के लिए 500 करोड़ का स्टार्टअप मिशन, निर्यात नीति को मंजूरी, शासकीय कर्मचारियों की आयु सीमा बढ़ाकर 45 वर्ष

गिड़गिड़ाने पर भी नहीं मिली राहत-
उत्तम ने टेलीग्राम, व्हाट्सएप मैसेज और कॉल के जरिए अपनी जमा राशि वापस मांगने की कोशिश की। उन्होंने मुनाफा न लेने की गुहार भी लगाई, लेकिन कस्टमर सपोर्ट शिवा प्रकाश, एजेंट पार्वती और अन्य टेलीग्राम एडमिन ने उनकी एक न सुनी। आखिरकार, उत्तम ने सिविल लाइन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जहां धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

सावधान रहें, ऐसे जाल से बचें-
यह घटना बताती है कि ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी करने वाले कितने शातिर तरीके से काम करते हैं। पहले छोटा मुनाफा देकर भरोसा जीतना और फिर बड़ी रकम जमा करवाकर गायब हो जाना इनका तरीका है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान लोगों के ऑफर पर भरोसा करने से पहले उनकी सत्यता जांच लें, वरना आप भी इस तरह के जाल में फंस सकते हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!