Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महतारी वंदन की राशि से महिलाओं के सपने होंगे पूरे, खाते में राशि आने पर महिलाओं के चेहरे पर आई मुस्कान…

रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत साइंस कालेज मैदान में माताओं-बहनों में भारी उत्साह नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दी थी। महिलाओं ने कहा आज गारंटी हो गई पूरी। इन महिलाओं के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। लाभान्वित होने वाली हितग्राही रायपुर जिले गांव सिलतरा निवासी 50 वर्षीय उषा आडिल ने बताया की राशि पाकर आज बहुत खुशी हो रही है। इसे शब्दों में बया नहीं कर सकती हूं। राशि का उपयोग अपनी कालेज में पढ़ने वाली बेटी निम्मी के लिए करेगी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है। कालेज की फीस भरने के लिए राशि काम आएगी।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अहम मुलाकात, राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को मिलेगी नई दिशा

उसी गांव की प्रेमा वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि उनकी 7 वर्ष की नन्ही पोती चित्रांशी के लिए चांदी का आभूषण खरीदकर उपहार देने की बात कही।

रायपुर जिले के ग्राम रैता निवासी संतोषी खुंटे ने बताया कि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरी करने के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए करेगी। रायपुर निवासी अर्चना पद्मवार ने बताया कि पैसा का उपयोग अपनी जरूरी दवाईयां खरीदने के लिए करेगी।
महासमुंद जिले के गांव जीवतरा निवासी पार्वती मोंगरे ने बताया कि उनका बेटा नारायण जिले के कालेज में बी.एस.सी. कर रहा है। उसकी कापी किताब और फीस भरने के लिए करेंगी। महासमुंद जिले के गांव कनेकेरा निवासी संतोषी ने बताया कि मोदी ने अपनी गारंटी पूरी कर दी। उन्होंने जो कहा वो किया। बालोद जिले गांव अरमरी निवासी चुमेश्वरी दुबे ने बताया कि महतारी वंदन से मिली राशि का उपयोग पौष्टिक फल फूल और राशन सामग्री के लिए करेंगी ताकि स्वास्थ्य और बेहतर बन सके।

See also  जिला पंचायत सीईओ ने ली पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक, महात्मा गांधी नरेगा के मजदूरी मूलक कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!