Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : पुलिस ने इतना मारा कि पैर की हड्डी टूट गई…

गरियाबंद। की देवभोग पुलिस पर आदिवासी को बिना वजह मारने का आरोप लगा है। जिसके बाद समाज के सभी लोग एकजुट हो गए है और कार्रवाई की मांग कर रहे है। आरोप है कि जांच के नाम पर लालधर पोर्टी (45) को पुलिस थाने ले गई और इतना मारा की उसके पैर की हड्डी टूट गई। बुजुर्ग लंगड़ा-लंगड़ा कर चल रहा है।

मामला 31 जनवरी 2025 का है। जब चलनापदर पोड पारा की एक नाबालिग की गुम हो गई थी। जांच के नाम पर अधेड़ को पुलिस अपने साथ ले गई थी और मारपीट की। पुलिस के डर से अधेड़ ने किसी को नहीं बताया था लेकिन जब मामला समाज पदाधिकारियों तक पहुंचा तो वे अब उग्र हो गए हैं।

See also  Health Tips: भूलकर भी एक साथ न करें इन चीजों का सेवन...

आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारी बुधवार को पीड़ित को थाने लेकर पहुंचे जहां जमकर हंगामा किया। पीड़ित को उस कमरे तक लेकर भी गए जहां पुलिस ने कमरा बंद कर उसे मारा था, और उसकी आपबीती भी सुनी। थाने के बाहर बाद पुलिस और आदिवासी नेताओं के बीच जम कर बहस हुई। मामले में आदिवासी नेताओं ने अब दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!