Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS : हाई-प्रोफाइल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़! IPL की चकाचौंध के बीच चल रहा था करोड़ों का ‘सट्टा जाल’, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार…

नई दिल्ली। आईपीएल के दीवाने जहां इसे महज एक खेल समझते हैं, वहीं कुछ लोग इसके जरिए गैरकानूनी तरीके से करोड़ों कमाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 13 अप्रैल, रविवार की रात एक हाई-प्रोफाइल ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग आईपीएल 2025 के मैचों पर अवैध तरीके से सट्टा लगा रहे थे।

यह गिरोह अत्यधिक शातिर तरीके से राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जगह बदलते हुए और हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल करके ऑनलाइन सट्टेबाजी चला रहा था। इस रैकेट का मास्टरमाइंड युधवीर (36 वर्ष), रंगपुरी का निवासी है, जो काफी समय से इस नेटवर्क को चला रहा था।

See also  Chandranath Rath Murder Case : सुवेंदु के PA हत्याकांड में SIT का एक्शन : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, अधिक ब्लीडिंग और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से टूटी सांसें

12 अप्रैल की रात को कांस्टेबल सुमित को इस रैकेट के बारे में पुख्ता सूचना मिली। जैसे ही सूचना मिली, इंस्पेक्टर अमित सोलंकी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने एसीपी सुशील कुमार और डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के निर्देशों पर विकासपुरी के एक फ्लैट में छापा मारा। वहां जो नजारा सामने आया, वह चौंकाने वाला था कि एक बड़ी LED स्क्रीन पर आईपीएल मैच लाइव चल रहा था और लैपटॉप व मोबाइल फोन पर लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे थे।

गिरोह “स्वस्तिक लाइव टीवी” नामक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके रियल-टाइम सट्टा रेट्स और ऑड्स ट्रैक कर रहा था। पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, चार सट्टे के मोबाइल फोन, दस पर्सनल मोबाइल और एक एलईडी टीवी जब्त किया।

Advertisment

जांच के दौरान यह पता चला कि 12 अप्रैल को खेले गए दो आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पर कुल 46 सट्टे लगाए गए थे। इन सट्टों की अनुमानित राशि लगभग 28 लाख रुपये थी।

See also  अलर्ट राहगीरों ने बचाई जान: पलटी कार से महिला तहसीलदार को निकाला सुरक्षित...

आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में FIR संख्या 91/25 के तहत जुआ अधिनियम की धाराओं 3/4/9/55 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की पूछताछ जारी है, और उम्मीद जताई जा रही है कि इस रैकेट से जुड़े कुछ और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. विकास गिरसा (जनकपुरी)
2. सुकेश (जनकपुरी)
3. मोहित शाक्य (महिपालपुर)
4. युधवीर (रंगपुरी, मास्टरमाइंड)
5. मंदीप गिरसा (जनकपुरी)

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!