Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले में पशु एवं चिकित्सा विकास विभाग द्वारा पूरी सक्रियता और संवेदनशीलता से किया जा रहा कार्य, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गाय की बचाई जान…

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिले के बेहतर विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। एक तरफ जहां कलेक्टर स्वयं आमजन की समस्याओं का यथासंभव त्वरित निराकरण करने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है वहीं दूसरी तरफ कलेक्टर पन्ना से प्रेरित होकर विभागीय अधिकारियों द्वारा भी पूरी संवेदनशीलता से कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत जिले में संचालित पशु एवं चिकित्सा विकास विभाग द्वारा पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य करते हुवे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गाय की जान बचाकर विभागीय कार्यों के साथ साथ मानवता का परिचय भी दिया गया है।

See also  खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में अवैध खनिज परिवहन के कुल 28 वाहन जप्त...

पशु एवं चिकित्सा विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस विभाग के अधिकारियों को विकासखंड सक्ती के अंतिम छोर पर बसे गांव सलीहाभाठा में एक गाय के सड़क दुर्घटना से ग्रसित होने और गंभीर रूप से घायल होने की सूचना शाम के समय मिली। जिस पर कलेक्टर के निर्देशन में विभाग के द्वारा तत्काल मौके पर टीम भेजते हुए गाय की जान बचाने के लिए रात के अंधेरों के बीच भी रोशनी करके ऑपरेशन करते हुए गाय की जान बचाई गई। प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटना में गाय का पेट फट गया था और उसके अंदरूनी अंग बाहर निकल गए थे। लेकिन पशु एवं चिकित्सा विकास विभाग के चिकित्सकों और अन्य स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गाय की जान बचाई गई। कलेक्टर ने पशु एवं चिकित्सा विकास विभाग के इस कार्य की प्रसंशा की है।

See also  सक्ती पावर प्लांट हादसा: 20 मजदूरों की मौत, 36 झुलसे; मुआवजे और जिम्मेदारी पर सवाल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!