Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

खाद्य मंत्री बघेल मोहतरा के राम मंदिर दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली की कामना की, घोरहा ग्राम में अखंड नवधा रामायण में हुए शामिल…

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम घोरहा में अखंड नवधा रामायण में शामिल हुए और ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करके शासकीय योजनाओं की जानकारी ली और लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। दयाल दास बघेल ग्राम संबलपुर में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर और राम मंदिर का दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली का आर्शीवाद लिया।

मंत्री बघेल ने ग्राम मोहतरा में राम मंदिर जाकर दर्शन किया और कहा कि 22 जनवरी 2024 का दिन हमारे लिए बहुत ही अनमोल है। आज हमें सदियों की धरोहर के रूप में राम मंदिर मिला है। सब पर राम की कृपा बनी रहे श्री राम कई वर्षों के बाद अपनी जन्मभूमि लौटे हैं, जिसकी खुशी आज पूरा भारत वर्ष हर्ष उल्लास के साथ मना रही है। पूरे गांव, शहर में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

See also  मुख्यमंत्री ने कोंडागांव जिले के 515 युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री का मित्रवत और आत्मीय व्यवहार युवाओं को भाया, "मुझे मिला रोजगार" के नारे से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देकर जताई अपनी खुशी....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!