Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में भाजपा नेता की हत्या, कार सवार तीन बदमाशों ने धारदार हथियार से किए कई वार, ​पुलिस की जांच जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र से मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ कारखाना मोहल्ला निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता, जनपद सदस्य और ठेकेदार अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में अपनी PMGSY सड़क निर्माण साइट पर काम का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार में सवार होकर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

See also  महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

हमले के बाद अक्षय गर्ग को लहूलुहान हालत में तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि, उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​क्षेत्र में तनाव और आक्रोश
इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे कटघोरा और जिले में शोक के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है। अस्पताल के बाहर परिजनों और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। जिले के आला पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Advertisment

पुलिस की जांच जारी
पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है और मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे का मकसद क्या था, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

See also  IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, किया सीजन का सबसे बड़ा रन चेज

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!