Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शक और नफरत ने उजाड़ी जिंदगी, धनश्री को मिला प्यार में धोखा, चहल से डिवोर्स के दिन आया गाना…

मुंबई। भारत के स्टार क्रिकेट युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का फाइली रिश्ता खत्म हो रहा है. 20 मार्च यानी आज दोनों का मुंबई के फैमिली कोर्ट में तलाक फाइनल होगा. रिश्ते को खत्म करने के आखिरी दिन धनश्री और चहल दोनों ही कोर्ट पहुंचे. इसी बीच धनश्री वर्मा का एक गाना सुर्खियां बटोर रहा है. तलाक वाले दिन धनश्री वर्मा का गाना ‘देखा जी मैने देखा’ रिलीज हुआ है.

गाने को टी-सीरीज ने हाल ही में रिलीज किया है. इसमें धनश्री वर्मा के साथ इश्वाक सिंह नजर आ रहे हैं. इस गाने को जानी और ज्योति नूरन ने आवाज दी है. अपनी असल जिंदगी में उतार-चढ़ाव का सामना कर रहीं धनश्री को गाने में प्यार में धोखा मिला है. गाने में दिखाया गया है कि शक और नफरत ने उनकी जिंदगी को उजाड़कर रख दिया.

See also  खरीफ विपणन वर्ष 2026-27: धान खरीदी की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिले के 134 उपार्जन केंद्रों में होंगे पुख्ता इंतजाम

धनश्री को प्यार में मिला धोखा

3 मिनट 48 सेकेंड के इस गाने को यूट्यूब पर दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. गाने की शुरुआत में धनश्री वर्मा और इश्वाक एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए दिखते हैं और साथ में खुशियां मनाते हैं. लेकिन बाद में सब कुछ बदल जाता है. धनश्री को प्यार में धोखा मिलता है. गाने के बोले हैं, ‘देखा जी देखा मैंने दिल का रोना देखा…गैरों के बिस्तर पे अपनों का सोना देखा.”

धनश्री बोलीं- मेरी अब तक की सबसे इमोशनल परफॉर्मेंस

Advertisment

धनश्री वर्मा ने टी सीरीज के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की है और उम्मीद जताई कि उनका गाना लोगों को पसंद आएगा. धनश्री वर्मा ने गाने में अपनी परफॉर्मेंस को अब तक की सबस इमोशनल परफॉर्मेंस भी बताया है. उन्होंने कहा, ”हर कलाकार इस तरह के गानों के दौरान अपनी क्षमता दिखाना चाहता है.”

See also  CCPA का बड़ा फैसला! अब रेस्टोरेंट नहीं वसूल सकेंगे ‘LPG चार्ज’… सरकार सख्त, ऐसे करें शिकायत

गाने का डायरेक्शन ध्रुवल पटेल और जिगर मुलानी ने मिलकर किया है. गाने के बोल जानी ने लिखे हैं और उन्होंने इसे गाया भी है. जबकि उनका साथ दिया है ज्योति नूरन ने. इसमें संगीत दिया है बनी ने. गाने की शुरुआत एक बेहतरीन रिश्ते के साथ होती है. इसके बाद धोखा और नफरत इसे एक अलग मोड़ पर ले जाते हैं. ‘देखा जी देखा मैंने’ को ‘पिंक सिटी’ जयपुर के बाहर फिल्माया गया है.

2020 में हुई थी चहल-धनश्री की शादी

धनश्री वर्मा ने बतौर डांसर अपनी पहचान बनाई है. लॉकडाउन के दौरान वो युजवेंद्र चहल के करीब आई थीं. दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद 2020 में शादी कर ली थी. लेकिन कई दिनों से दोनों के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा था. अब दोनों ऑफिशियली तलाक ले रहे हैं.

See also  धान खरीदी घोटाला में 20 साल बाद फैसला, कोर्ट ने 17 आरोपियों को सुनाई सजा, नपा अध्यक्ष का भाई और चाचा भी शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!