Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इजरायल में 3 बसों में धमाके से हड़कंप, बसों के उड़े परखच्चे, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा बैठक…

नई दिल्ली। इजरायल में गुरुवार को तीन बसों में सिलसिलेवार धमाके हुए, जिससे देश में हड़कंप मच गया। ये धमाके राजधानी तेल अवीव के पास हुए, जहां खाली बसों में विस्फोट हुए। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई है। इजरायली पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका जताई है और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।

धमाकों के बाद देशभर में रेल और बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। परिवहन मंत्री मीरी रेगव ने सभी बसों, ट्रेनों और लाइट रेल ट्रेन सेवाओं को रोक दिया है ताकि विस्फोटक डिवाइसों की जांच की जा सके। रक्षा मंत्री काट्ज ने आईडीएफ को वेस्ट बैंक में सक्रियता बढ़ाने का आदेश दिया है।

See also  CG NEWS : ऐतिहासिक चक्रधर समारोह में होनहार कथक नृत्यांगना इशिता कश्यप ने दी धमाकेदार प्रस्तुति…

इजरायली पुलिस के अनुसार, कुल 5 बम एक जैसे थे और सभी टाइमर से लैस थे। बम स्क्वॉड ने निष्क्रिय किए गए बमों को सुरक्षित तरीके से हटाया है। धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पार्किंग लॉट में खड़ी बस में अचानक धमाका होता दिखाई दे रहा है।

पुलिस प्रमुख हेम सर्गारोफ ने बताया कि विस्फोटक डिवाइसों पर टाइमर लगे थे और उन पर कुछ लिखा भी था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन डिवाइसों पर “Revenge Threat” लिखा हुआ था। सर्गारोफ ने कहा कि हमले में कितने लोग शामिल थे, अभी पता नहीं चल पाया है।

See also  धान खरीदी कार्य में नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही - कलेक्टर, कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र राहौद का किया आकस्मिक निरीक्षण...

इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने इन बम धमाकों के लिए फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास को जिम्मेदार ठहराया है। नेतन्याहू ने आईडीएफ को वेस्ट बैंक में आतंकी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू करने का आदेश दिया है।

Advertisment

ये धमाके इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्धविराम समझौते के दौरान हुए हैं, जहां दोनों पक्ष बंधकों की अदला-बदली पर बातचीत कर रहे हैं। हमास ने अब तक 19 इजराइली बंधकों को रिहा किया है, जबकि इजरायल ने 1,100 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है।

इजरायली पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने धमाकों के बाद देशभर में बसों और ट्रेनों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस प्रवक्ता हैम सरग्रोफ ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या एक ही व्यक्ति ने बसों में विस्फोटक लगाए थे या इसमें कई लोग शामिल थे।

See also  छत्तीसगढ़ में 18 मार्च को कर्मचारी-अधिकारी करेंगे प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर आंदोलन

इन धमाकों के बाद इजरायल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जनता से सतर्क रहने की अपील की गई है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सुरक्षा बैठक बुलाई है और हमास को मुहंतोड़ जवाब देने की धमकी दी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!