Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Big Breaking : तिरुपति मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, कई लोग घायल…

Big Breaking : तिरुपति मंदिर में मची भगदड़, 6 की मौत, कई लोग घायल।

तिरुपति। Big Breaking : आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में वैकुंठ दर्शन के लिए टोकन लेने के दौरान एक भयावह हादसा हुआ, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई और करीब 25 लोग घायल हो गए। यह घटना 8 जनवरी की रात की है, जब श्रद्धालु टोकन के लिए लाइन में लगने लगे थे। हालांकि, टोकन वितरण की आधिकारिक शुरुआत 9 जनवरी से होनी थी, लेकिन इससे पहले ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर परिसर के टोकन केंद्रों पर जमा होने लगे थे।

मंगलवार की रात को 4 हजार से ज्यादा लोग यहां इकट्ठा हो गए थे, और जैसे ही भीड़ बढ़ी, भगदड़ मच गई। इस भयावह घटना में जान गंवाने वालों में एक महिला की पहचान मल्लिका के रूप में हुई है। मल्लिका के पति ने न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए इस हादसे का दर्दनाक विवरण साझा किया। उन्होंने कहा, “मेरी पत्नी मल्लिका वैकुंठ दर्शन के लिए टोकन लेने के लिए लोगों के साथ खड़ी थीं। अचानक भगदड़ मचने से वह गिर पाई और इस हादसे में उनकी जान चली गई।” मल्लिका के पति ने अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी है और वे घटनास्थल की ओर आ रहे हैं।

See also  पत्नी बताकर इंस्टाग्राम एवं फेसबुक में फोटो अपलोड  करने वाले आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे...

हर साल वैकुंठ एकादशी के अवसर पर तिरुपति मंदिर में विशेष दर्शन होते हैं, जो लाखों भक्तों के लिए श्रद्धा और आस्था का प्रतीक होते हैं। इस बार यह दर्शन 10 जनवरी से 19 जनवरी तक निर्धारित हैं, और इन विशेष दिनों में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। तिरुपति मंदिर प्रशासन ने दर्शन की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए टोकन प्रणाली लागू की थी, ताकि श्रद्धालुओं को उचित व्यवस्था के तहत दर्शन मिल सकें।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त की है और बताया कि वे घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचने वाले हैं। घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन ने राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!