Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Martin Guptill Retirement : न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज गप्टिल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़कर मचाई थी सनसनी, भाउक पोस्ट कर कही ये बात…

Martin Guptill Retirement : न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज गप्टिल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़कर मचाई थी सनसनी, भाउक पोस्ट कर कही ये बात।

नई दिल्ली। Martin Guptill Retirement : न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। गप्टिल ने 14 साल तक न्यूजीलैंड क्रिकेट को अपनी सेवाएं दी और कीवी टीम के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। वह विश्व कप इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे, जब उन्होंने 2015 के विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन की पारी खेली थी।

अपने संन्यास की घोषणा करते हुए गप्टिल ने कहा, “एक युवा के तौर पर न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा मेरा सपना रहा। आज 367 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद, मैं खुद को भाग्यशाली और गर्वित महसूस करता हूं। मैं अपने सभी टीम-साथियों, कोचों और विशेष रूप से मार्क ओ’डोनेल को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने अंडर-19 स्तर पर मुझे प्रशिक्षण दिया।”

See also  मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर पीएससी परीक्षा में तीसरे स्थान पर चयनित आस्था शर्मा ने व्यक्त किया आभार, पीएससी परीक्षा परिणामों ने हजारों अभ्यर्थियों का परीक्षा प्रणाली के प्रति विश्वास लौटाया - मुख्यमंत्री...

मार्टिन गप्टिल वर्तमान में न्यूजीलैंड की स्थानीय T20 लीग, सुपर स्मैश में ऑकलैंड की तरफ से खेल रहे हैं और उन्होंने बताया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलते रहेंगे। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा हैं, जिसे ड्राफ्ट के माध्यम से टीम ने रिटेन किया है।

38 वर्षीय गप्टिल ने अपने करियर में 198 वनडे मैचों में 7346 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 41.73 और स्ट्राइक रेट 87.29 रहा। वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड की ओर से वह रॉस टेलर और स्टीफन फ्लेमिंग के बाद तीसरे सबसे बड़े रन-स्कोरर हैं। इसके अलावा, गप्टिल ने 122 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3531 रन बनाए हैं और 47 टेस्ट मैचों में 2586 रन दर्ज किए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!