Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BCCI New Treasurer : छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुने गए नए कोषाध्यक्ष…

BCCI New Treasurer : छत्तीसगढ़ के प्रभतेज सिंह भाटिया को BCCI में मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुने गए नए कोषाध्यक्ष।

रायपुर। BCCI New Treasurer : छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के पूर्व अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बीसीसीआई का नया कोषाध्यक्ष चुना गया है। वे इस पद पर आशीष शेलार की जगह लेंगे। 12 जनवरी को मुंबई में हुई बैठक में प्रभतेज को निर्विरोध इस पद पर नियुक्त किया गया, क्योंकि उनके नाम के अलावा किसी और ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया था।

यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का कोई प्रतिनिधि बीसीसीआई के इस महत्वपूर्ण पद पर काबिज हुआ है। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, प्रत्येक अधिकारी का कार्यकाल तीन साल का होता है, और वे लगातार तीन बार इस पद पर रह सकते हैं। प्रत्येक कार्यकाल के बीच तीन वर्षों का अनिवार्य कूलिंग-ऑफ पीरियड भी होता है।

See also  पीजी तक मुफ्त शिक्षा और दस लाख तक इलाज की घोषणा उल्लेखनीय कदमः इब्राहिम मेमन, छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार...

BCCI New Treasurer : प्रभतेज सिंह भाटिया का परिचय
प्रभतेज सिंह भाटिया का जन्म 1991 में रायपुर में हुआ था। वे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं, जो खुद छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। क्रिकेट के प्रति अपने परिवार के जुनून के कारण प्रभतेज ने राज्य क्रिकेट को नई दिशा और ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रभतेज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला से प्राप्त की और बाद में यूनाइटेड किंगडम की यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में फाइनेंस का कोर्स किया।

Advertisment

नए सचिव की नियुक्ति
बीसीसीआई की 12 जनवरी को हुई विशेष आम बैठक (SGM) में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। देवजीत सैकिया को बीसीसीआई का नया सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने जय शाह की जगह ली है, जो अब आईसीसी चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। सैकिया पहले से ही बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे, और अब उन्हें पूर्णकालिक जिम्मेदारी मिल गई है।

See also  विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

 

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!