Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन…

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन
 
जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में 02 सितम्बर 2023 को प्री-प्रायमरी के समस्त बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत जाँजगीर जिले में स्थित पुटपुरा 11वीं बटालियन ले जाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के अतंर्गत बच्चों को भिन्न-भिन्न प्रकार की जानकारियाँ प्रदान की गई। सर्वप्रथम संस्था के नन्हें-मुन्ने बच्चों को देश की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देश के जवानों के बारें में विशेष जानकारी दी। आगे उन्हें बताया गया कि देश के जवान देश की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते है। देश सेवा की भावना प्रत्येक व्यक्ति में होनी चाहिए। बटालियन में जाते ही संस्था के बच्चे हर्ष और उत्साह से भर गए। वहाँ जाते ही बच्चों के मन में भिन्न-भिन्न प्रकार के सवाल उठने लगे। जिसका जवाब देते हुए बटालियन के कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने कहा कि यदि आप अनुशासित रहेंगे तो जीवन में हर कार्य संभव हो सकता है। जीवन जीने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अनुशासन का पालन करना जरूरी है। बिना अनुशासन के जीवन सुदृढ नहीं हो पाती। बच्चे सवाल का जवाब पाते ही प्रफूल्लित हो उठे। भ्रमण के पश्चात् बच्चे उत्साह पूर्वक संस्था प्रांगण में प्रवेश किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्राउंड स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  Accident Breaking : मेटाडोर और पिकअप के बीच जबरदस्त भिड़ंत, एक महिला की मौके पर ही मौत, 16 लोग बुरी तरह से घायल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!