छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
आपसी रंजिश में हत्या करने की नियत से एक राय होकर रॉड, डंडा से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। आपसी रंजिश में हत्या करने की नियत से एक राय होकर रॉड, डंडा से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपियो को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी किशन यादव निवासी कुलीपोटा ने 26 मार्च 24 थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया की 26 मार्च 24 को शाम 05.30 बजे अपने घर में तभी चिरंजीव यादव और संदीप यादव प्रार्थी के घर अन्दर घुसकर हमारे खिलाफ रिर्पोट किए हो कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुऐ रॉड, डंडा से प्रार्थी कि पत्नि से मारपीट करने लगे। प्रार्थी बीच बचाव करने के लिए आया तो हत्या करने की नीयत से उसके साथ भी रॉड, डंडा से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया है, की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 294/24 धारा 30,452, 506,323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी चिरंजीव यादव एवं संदीप यादव को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो दोनो मिलकर घटना करना अपना जुर्म स्वीकार करने व घटना में प्रयुक्त एक रॉड एवं डंडा को पेश करने पर जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरीक्षक राजेश कुमार साह, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



