Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले के अलग-अलग जगहों से 102 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब,12 पाव अंग्रेजी एवं देशी प्लेन शराब के साथ 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना/चौकी पंतोरा, नैला, बम्हनीडीह पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। जिसमें चौकी पंतोरा क्षेत्र के ग्राम कन्डरा निवासी आरोपी कोमल प्रसाद कश्यप के कब्जे से 09 पाव गोआ स्पेशल अंग्रेजी शराब, 03 पाव देशी प्लेन शराब तथा 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, चौकी नैला क्षेत्र के ग्राम मौहाडीह निवासी आरोपी खोलबहरा धनवार के कब्जे से 80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब तथा थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम खपरीडीह निवासी आरोपी फिरतू धनुहार के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 15 हजार 520 रुपए बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अलग अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनीडीह, उपनिरी भागवत प्रसाद डहरिया चौकी प्रभारी नैला, सउनि विवेक सिंह चौकी प्रभारी पंतोरा का सराहनिय योगदान रहा।

See also  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना - कुल 30 जोड़े बंधे दांपत्य सूत्र में, सामाजिक, धार्मिक रीति रिवाज और उल्लास पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!