Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित…

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो (आई.ए.एस.) के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मास्टर ट्रेनर्स, सहायक प्रोग्रामर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गयी। जिसके तहत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुरूप आगामी लोकसभा निर्वाचन में 85+ से अधिक उम्र, दिव्यांग मतदाता, अनिवार्य सेवा से जुड़े मतदाताओं, निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मचारियों एवं अन्य विशेष मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया एवं समयसीमा अवधि का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सोम, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, निर्वाचन कार्यालय के श्रवण कुमार गभेल, सहायक प्रोग्रामर सोमेश घितोड़े सहित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

See also  BCCI ने रोहित शर्मा पर जताया भरोसा, इंग्लैंड दौरे पर जाना पक्का, इन दो खिलाड़ियों की भी होगी एंट्री...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!