Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आर्मी अफसर और उनकी बेटी की मौत, महाकुंभ से घर लौटते समय हादसा…

यूपी। वाराणसी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां नायब रिसालदर की कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। इस हादसे में नायब रिसालदर और उनकी 22 वर्षीय बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ये घटना छोटी खजूरी स्थित नेशनल हाईवे का है। जहां शनिवार सुबह प्रयागराज से वाराणसी तरफ जा रही कार खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में में झारखंड के धनबाद जिले के खरनागरहा निवासी सेना में नायब रिसालदर के रहने वाले 45 शिवजी सिंह, उनकी बेटी 22 वर्षीय सोनम सिंह, चचेरे भाई 42 वर्षीय अजय सिंह उर्फ राजू की मौत हो गई। जबकी पत्नी 43 वर्षीय नीरा सिंह, मां 65 वर्षीय अलका सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

See also  IPL 2026 schedule released : BCCI ने जारी किया IPL 2026 का शुरुआती शेड्यूल, 20 मैचों का ऐलान

शिवजी सिंह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ गए थे। वहां से स्नान के बाद सभी वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आ रहे थे। छोटी खजुरी स्थित हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे पहुंचे थे। गाड़ी चला रहे युवक को झपकी आ गई जिससे कार हाईवे किनारे खड़े एक डंपर में घुस गई। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने कार में फंसे गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला। बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने शिवजी सिंह, बेटी सोनम सिंह, अजय सिंह उर्फ राजू को मृत घोषित कर दिया। मां अलका सिंह, पत्नी मीरा सिंह का बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

See also  रात्रि में ग्राम अमेठी के पास, प्रार्थी के आंख में मिर्ची पाउडर फेंक कर 5 लाख 13 हजार रुपए लूटने वाले दो आरोपियों एक किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!