Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रात्रि में ग्राम अमेठी के पास, प्रार्थी के आंख में मिर्ची पाउडर फेंक कर 5 लाख 13 हजार रुपए लूटने वाले दो आरोपियों एक किया गिरफ्तार…

धमतरी। रात्रि में ग्राम अमेठी के पास,प्रार्थी के आंख में मिर्ची पाउडर फेंक कर 5 लाख 13 हजार रुपए लूटने वाले दो आरोपियों को धमतरी पुलिस,थाना अर्जुनी एवं सायबर टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मो.सा.जप्त कर,थाना अर्जुनी में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 394,201,34 भादवि०के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

संक्षिप्त विवरण -: प्रार्थी बालक राम साहू पिता स्व० सुखराम साहू उम्र 58 वर्ष निवासी कलारतराई,जो एक राईसमिल तरसींवा में मुंशी का काम करता है।
जो दिनांक 25.01.23 को धान दलाली की रकम 5,13,000 रूपए को काले रंग के बैग में अपने जुपिटर स्कूटी क्र.सीजी 05 एएच 9297 के डिग्गी के अन्दर रखकर अकेले अपने ग्राम कलारतराई जा रहा था कि ग्राम अमेठी मैदान के पास रात्रि करीब 10:45 बजे दो लड़के मोटर सायकल से उनके पास आकर चलती मोटर सायकल से उसके आंख में मिर्ची पाउडर फेंक कर एक लड़के ने प्रार्थी के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर दिया और दूसरे लड़के ने स्कूटी की चाबी छिनकर स्कूटी के डिग्गी अन्दर रखे काला बैग से 5,13,000 रूपए को निकालकर अपने मो०सा० से धमतरी की ओर भाग गये।
जिसकी रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अप.क्र.44/23 धारा 394,201,34 भादवि. के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

See also  कसडोल में बाघ को सुरक्षित पकड़ा गया...

विवेचना दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर के माध्यम से आरोपियों के संबंध में पतासाजी की जा रही थी।
तभी मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर आरोपियों अंकित पंसारी एवं मंयक सोनी को तत्काल हिरासत में लेकर प्रार्थी से पहचान कराया गया जो प्रार्थी के द्वारा आरोपियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट धमतरी के समक्ष पहचान किया गया।
आरोपियों द्वारा प्रार्थी से घटना स्थल अमेठी के पास प्रार्थी के स्कूटी के डिक्की से 5,13,000 रूपए लूट करना, जिसमें 2,50,000/- रूपये मंयक सोनी तथा 2,63,000 रूपए अंकित पंसारी को रखना व पैसा खर्च हो जाना बताया गया।
आरोपी अंकित पंसारी के द्वारा लूट में उपयोग किये गये मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर प्लस क्र०CG 05 AM 1358 को बरामद कराये जाने पर जप्त किया गया है।
आरोपी अंकित पंसारी के द्वारा प्रार्थी के सिर पर डंडे से मारकर चोट पहुंचाया गया एवं आरोपी द्वारा जानबूझ कर साक्ष्य छुपाया गया।
आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी अंकित पंसारी एवं मंयक सोनी को आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  Chardham Yatra : चारधाम यात्रा की शुरुआत, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले

आरोपीगण का नाम-:
(01)अंकित पंसारी पिता कन्हैया पंसारी उम्र 26 वर्ष निवासी बनियापारा धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०)
(02) मंयक सोनी पिता संजय सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी डंगनिया बम्बलेश्वरी मंदिर के पीछे रायपुर थाना डीडीनगर रायपुर जिला रायपुर (छ०ग०)

Advertisment

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरी० सन्नी दुबे,सउनि०उत्तम निषाद प्रआर० दिनेश तुरकाने आरक्षक कुलदीप राजपूत, साजिद खान,जितेन्द्र नेताम, खेमू हिरवानी सायबर से आरक्षक विकास दिवेदी, दीपक साहू, योगेश ध्रुव, देवेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!