Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ग्राम मुडपार कंजीनाला में जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 10500 रूपये एवं तास को किया बरामद
 
 जांजगीर-चांपा। ग्राम मुडपार कंजीनाला में जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला चांपा के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार* के कुशल मार्ग दर्शन में  मुखबिर सूचना मिला कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम मुडपार कंजीनाला मे कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर  थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 05 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते पकड़ा गया, जिसके कब्जे से जुमला कुल 10500/रूपये बरामद किया जाकर सभी जुवाड़ीयानो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया।
  आरोपियों के नाम-:
01. रमाकांत खटकर उम्र 24 वर्ष निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण
02. हीरालाल यादव उम्र 35 साल निवासी केसला थाना शिवरीनारायण
03. विश्राम केंवट उम्र 58 साल निवासी केसला थाना शिवरीनारायण
04. तेरस राम केंवट उम्र 28 साल निवासी केसला थाना शिवरीनारायण
5. भुनेश्वर प्रसाद दिवाकर उम्र 36 साल निवासी पचरीथाना शिवरीनारायण
 उपरोक्त जुआ रेड के कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण  निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान विजय निराला आरक्षक तेरस साहू, रामकुमार कश्यप,महेंद्र राज, टुकेश्वर डनसेना, शैलेंद्र सूर्यवंशी, प्रवीण साहू सैनिक जय प्रसाद कठौतिया, राधेश्याम कश्यप थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

See also   IPL क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!