Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्यार में धोखा मिलने के बाद युवक ने किया सुसाइड; रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा मिला शव

बिलासपुर,28 सितम्बर । बिलासपुर के रहने वाले एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने के बाद सुसाइड कर लिया। शनिवार (27 सितंबर) रात गौरव सवन्नी (29) का शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा मिला। सर धड़ से अलग हो गया था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस की जांच में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें सवन्नी ने अपने अफेयर का जिक्र किया है। युवक ने लिखा कि उसका एक लड़की से अफेयर था। कुछ समय बाद युवती ने उसे रेप केस में फंसा दिया था। 15 दिन पहले ही वह जेल से छुटकर आया था।

See also  अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

मृतक युवक सवन्नी अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। निजी कंपनी की नौकरी के सिलसिले में नोएडा गया था। वहां शादी डॉट कॉम के जरिए उसकी मुलाकात एक युवती से हुई और दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय बाद युवती ने गौरव पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया था।

इस मामले में नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। जमानत पर बाहर आने के बाद से वह लगातार डिप्रेशन में था।

Advertisment

शनिवार (27 सितंबर) शाम को गौरव ने प्रेम में धोखे का जिक्र करते हुए एक सुसाइड नोट लिखा और घर से निकल गया। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को सूचित किया और व्हाट्सएप ग्रुप में भी जानकारी साझा की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

See also  विशेष लेख : कभी बंदूक अब रोज़गार आत्मसमर्पित माओवादियों का आजीविकामूलक गतिविधियों से सुधर रहा भविष्य, मुख्यधारा में लौटे माओवादियों का शिक्षा पर भी विशेष ध्यान

सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस गौरव के घर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेकर तलाश में जुट गई। देर रात तक गौरव का कोई सुराग नहीं मिला और अंततः उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।

थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आगे मामले की जांच कर रही है।

ऑनलाइन साइट आदि के जाल में फंसा – परिजन

गौरव के पिता अशोक सवन्नी ने बताया कि बेटा नोएडा गया था। वहां से लौटने के बाद से ही वह तनाव में था। शनिवार शाम उन्हें बेटे का सुसाइड नोट घर पर मिला, जिसमें प्यार में धोखा मिलने का जिक्र था।

See also  लग्जरी कार से नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़

गौरव के चचेरे भाई ने आशंका जताई कि गौरव ऑनलाइन साइट आदि के जाल में फंस गया था। गौरव घर से काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था।इसके बाद रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!