Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

 श्री राम मंदिर स्थापना दिवस पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया

जांजगीर-चांपा। कचहरी चौक (तिवारी बालोद्यान के पास) राम मंदिर स्थापना दिवस के पावन अवसर पर श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति के वातावरण में खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम स्थल पर “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन में युवाओं की विशेष सहभागिता देखने को मिली, वहीं कचहरी चौक क्षेत्र के समस्त स्थानीय फुटकर दुकानदारों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी ने राम मंदिर स्थापना दिवस को सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक एकता के प्रतीक के रूप में मनाया।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सनातन संस्कृति, सेवा भावना एवं धार्मिक चेतना को सशक्त करने का कार्य करते हैं। भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनभागीदारी को निरंतर बढ़ाया जाएगा।
अंत में समस्त श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम से राष्ट्र की उन्नति, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

See also  AAP में बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा हटे, अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!