Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राज्योत्सव के लिए दर्शकों को मिलेगी निःशुल्क बस सेवा, दोपहर तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक हर घंटे चार जगहों से जायेंगी बसें…

रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार परिसर तूता में तीन दिनी राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है । रायपुर शहर से राज्योत्सव स्थल तक जाने और वापस आने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा दर्शकों को 4 से 6 नवंबर तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। चार तारीख़ से दोपहर तीन बजे से हर घंटे बसें तूता नवा रायपुर के लिये रवाना होंगी।

निःशुल्क बस सेवा रायपुर शहर के रेलवे स्टेशन स्टैंड, कालीबाडी चौक, पचपेड़ी नाका और भाटागाँव नये बस स्टैंड से संचालित होंगी। ऐसी बसों पर ‘राज्योत्सव हेतु निःशुल्क बस सेवा’ प्रदर्शित रहेगा। रायपुर शहर से बसें दोपहर तीन बजे, चार बजे, पाँच बजे, शाम छह बजे, सात बजे, आठ बजे और रात्रि नौ बजे रवाना होंगी। इसी तरह तूता राज्योत्सव स्थल से रायपुर शहर वापसी के लिए यही बसें शाम चार बजे, पाँच बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे, रात्रि नौ बजे और अंतिम बस रात्रि दस बजे रवाना होंगी।

See also  पांचवी बार भी मिलेगा जनता का आशीर्वाद : कमलेश जांगड़े...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!