Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप के सतत प्रयास से जांजगीर-पीथमपुर ग्रामीण मार्ग निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्रामीण अंचल के लिए बड़ी राहत और विकास की नई उम्मीद लेकर आई है जांजगीर-पीथमपुर मार्ग के मजबूतीकरण एवं निर्माण की स्वीकृति। लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा 27 मार्च को जारी आदेश के अनुसार इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए 27 करोड़ 78 लाख 46 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 9.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा।

इस मार्ग की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई थी, जिसके कारण आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता था। ऐसे में इस सड़क के निर्माण की मांग लगातार उठती रही।

See also  नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने खोखरा पहुंचकर मां मनका दाई का किया दर्शन...

इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने न केवल विधानसभा और प्रशासनिक स्तर पर इस विषय को उठाया, बल्कि आम जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन का नेतृत्व भी किया। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जांजगीर-चांपा मार्ग पर चक्का जाम भी किया गया था, जिससे प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ।इस आंदोजन के कारण विधायक सहित कई स्थानीय नागरिकों के खिलाफ एफ.आई.आर. तक दर्ज की गई। बावजूद इसके, आंदोलनकारियों ने पीछे हटने के बजाय अपनी मांग को मजबूती से रखा, जिसका परिणाम आज इस स्वीकृति के रूप में सामने आया है।

See also  भारत निर्वाचन आयोग की तीन नई पहल...

विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण को वर्ष 2024-25 के छ.ग. राज्य के बजट में शामिल कराया। किन्तु उक्त वित्तीय वर्ष में इसे प्रशासकीय स्वीकृति नही मिली, जिससे जनता के साथ मिलकर सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ी। पुनः वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट मेें इस मांग को शामिल कराई गई तथा विभागीय स्तर लगातार इस कार्य की स्वीकृति के लिए प्रयास किया। विधानसभा के वर्तमान बजट सत्र में भी जांजगीर-चांपा विधायक ने वित्त मंत्री ओ.पी. चैधरी का ध्यान आकृष्ट कराया था, जिस पर वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई।
लोक निर्माण विभाग द्वारा मिली स्वीकृति के बाद अब जल्द ही इस परियोजना के लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, टेंडर जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

See also  Accident News:बिलासपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से उछलकर सड़क पर गिरा युवक, पहिए से कुचला सिर मौके पर ही युवक की मौत…

स्थानीय ग्रामीणों में इस निर्णय को लेकर काफी उत्साह है। उनका कहना है कि यह सिफर् एक सड़क नही, बल्कि उनके जीवन को आसान बनाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने मेें सहूलियत होगी, छात्रों को शिक्षा और मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!