Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Gold-Silver Price: रिकॉर्ड हाई से अब भी सस्ता सोना-चांदी, जानें ताजा रेट और कितना गिरा दाम

नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे बनी हुई हैं। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 24 कैरेट सोना 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,32,600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई।

अगर इनके उच्चतम स्तर से तुलना करें, तो दोनों में बड़ी गिरावट नजर आती है। चांदी ने इस साल जनवरी में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार करते हुए 4,39,337 रुपये का स्तर छुआ था। मौजूदा कीमत के हिसाब से यह करीब 2,06,737 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। हालांकि बीच-बीच में इसमें हल्की तेजी भी देखने को मिली, लेकिन अब तक यह अपने पुराने शिखर तक नहीं लौट पाई है।

See also  CM Vishnudev Say : छत्तीसगढ़ में अटल जयंती की धूम, CM साय करेंगे 115 अटल परिसरों का लोकार्पण, रायपुर में भव्य कार्यक्रम आज

सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही है। जनवरी में इसने 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर बनाया था, लेकिन अब यह करीब 53,334 रुपये नीचे आ चुका है। हाल ही में इसमें कुछ सुधार जरूर दिखा, लेकिन यह अभी भी अपने उच्चतम स्तर से काफी दूर है।

पिछले सप्ताह की बात करें तो सोना और चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई। सोना करीब 2,395 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ, जबकि चांदी में 4,646 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी गई।

घरेलू बाजार में भी यही रुझान देखने को मिला। Indian Bullion Jewellers Association (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,42,942 रुपये से बढ़कर 1,46,608 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2,21,647 रुपये से बढ़कर 2,27,813 रुपये प्रति किलो हो गई।

Advertisment

ध्यान देने वाली बात यह है कि IBJA द्वारा जारी कीमतें देशभर में समान रहती हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीदते समय 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जोड़ना होता है। अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज अलग होने के कारण अंतिम कीमत में अंतर आ सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि सोना-चांदी या इससे जुड़े निवेश विकल्पों में पैसा लगाने से पहले बाजार की स्थिति को समझें और आवश्यक होने पर सलाह जरूर लें।

See also  महामहिम उपराष्ट्रपति पर मिमिक्री और राहुल गांधी की शर्मनाक करतूत से संसद की मर्यादा हुई आहत - कृष्ण बिहारी जायसवाल, विरोध में कोरिया भाजपा ने राहुल गांधी और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का किया पुतला दहन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!